Ad

अखिलेश ने दीपक सिंघल को बिना कारण बताये मुख्य सचिव पद से हटा कर रिज़र्व में रखा

[लखनऊ,यूपी]दीपक सिंघल को बिना कारण बताये मुख्य सचिव पद से हटा कर रिज़र्व में रखा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने दूरदृष्टा मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा दिया।
सिंघल ने दो महीने पहले ही मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था।
इस दौरान उन्होंने अनेको सुधारात्मक निर्णय लिए थे |
फिलहाल सिंघल को हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है।
सिंघलके जूनियर राहुल भटनागर [ प्रमुख सचिव [वित्त]को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
भटनागर 1983 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। सिंघल 1982 बैच के अधिकारी हैं।
सिंघल ने सात जुलाई को मुख्य सचिव का पद संभाला था। उनसे पहले आलोक रंजन मुख्य सचिव थे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये।
सिंघल को हटाने की कोई वजह नहीं सामने आयी है। हालांकि सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री शायद सिंघल से खुश नहीं थे क्योंकि वह सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा दिल्ली में दिये गये रात्रिभोज में शामिल हुए थे जबकि खुद मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में नहीं गये थे।
पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और कुछ अन्य पार्टी नेता रात्रिभोज में शामिल हुए थे।
सिंघल को अखिलेश के चाचा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का करीबी समझा जाता है।
सिंघल मुख्य सचिव बनने से पहले प्रमुख सचिव [सिंचाई] थे।
सिंचाई विभाग शिवपाल के ही पास है।