Ad

लुधियाना में सरकार बदलते ही स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट खटाई में पढ़ा

Ludhiana MC[लुधियाना,पंजाब] स्थानीय सरकार के बदलते ही फ़िलहाल स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट खटाई में पढ़ा |
लुधियाना में लोकल गोवर्नमेंट पर अब अकाली+भाजपा के बजाय कांग्रेस का कब्जा हो गया है | इसीलिए यहाँ की जरूरतों को कांग्रेस के चश्मे से देखा जाना लाजमी माना जा रहा है |सम्भवत इसी उद्देश्य की पूर्ती के लिए अब दोबारा से स्मार्ट सिटी के लिए नागरिकों से सुझाव मांगने की प्रक्रिया को लाया गया है |पंजाब के इस इंडस्ट्रियल शहर को पहले ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया जा चूका है |बेशक केंद्र के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर पिछली राज्य सरकार के साथ ही म्युनिसिपेलिटी ने भी कोई विशेष रूचि नहीं दिखाई |अधिकांश प्रोजेक्ट गर्भ से निकले नहीं है| खाता पीता यह शहर स्ट्रीट लाइट्स+ट्रैफिक+क्राइम +गन्दगी+सडकों में गद्दों से लगातार जूझने को अभिशिप्त है |कांग्रेस की राज्य और म्युनिसिपेलिटी में सरकारों ने इसे नए नजरिये से देखना शुरू कर दिया है |अब नए प्रोजेक्टस के लिए चंडीगढ़ में मीटिंग्स करके दोबारा सुझाव मांगे जा रहे हैं |खबर यह भी है के इसके लिए अपने ऍनजीओ की चैन को जिन्दा किया जाएगा|इस विषय में म्युनिसिपल कमिशनर जसकिरण सिंह से फोन पर बात नहीं हो पाई|