Ad

सर्वशक्तिशाली सोनिया को विश्व में छठा स्थान

भारत में महिलाओं की स्थिति जैसी भी हो लेकिन जब विदेशी आंकलन करते हैं तो मीडिया में चर्चा का विषय बन ही जातीं हैं|अब अमेरिकी प्रतिष्ठित अंगरेजी पत्रिका फ़ोर्ब्स ने १०० प्रभाव शाली महिलाओं की सूची जारी की है इसमें भारत की सर्वशक्तिशाली महिला यूं पी ऐ की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी को छठे स्थान से नवाजा है गया है| चूंकि यह रिपोर्ट फारेन से इम्पोर्ट होकर आई है इसलिए अब लगने लगा है की भारतीय महिलाओं की सफलता की धमक पूरी दुनिया में सुनाई देने लगी है। प्रतिष्ठित पत्रिका फो‌र्ब्स की बुधवार को जारी दुनिया की शीर्ष 100 सबसे अधिक प्रभावशाली महिलाओं की सूची से तो यही दिखाई देता है|
दुर्भाग्य से हमारे देश में राजनीतिक हार जीत के आंकड़े बैठाने वाले प्रिपोल या पोस्ट पोल विशेषग्य तो बहुत हैं मगर इस प्रकार की सामाजिक आंकलन में एक्सपर्ट तो बाहर से ही इम्पोर्ट किये जाते हैं|