राजीव टाकरू[भा.प्र.से.]को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।वर्त्तमान राजस्व सचिव सुमित बोस इस माह रिटायर हो रहे हैं |
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने निम्नलिखित नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
[1]वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव, भारतीय प्रशासनिक सेवा, के 1979 बैच के गुजरात काडर के अधिकारी श्री राजीव टाकरू को भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्य प्रदेश काडर के 1976 बैच के अधिकारी श्री सुमित बोस के स्थान पर वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। श्री बोस 31.03.2014 को सेवानिवृत्त होंगे।
[2] वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा, के 1980 बैच के राजस्थान काडर के अधिकारी श्री गुरदयाल सिंह संधु, जो फिलहाल अपने काडर में सेवारत हैं, भारतीय प्रशासनिक सेवा, के 1979 बैच के गुजरात काडर के अधिकारी श्री राजीव टाकरू के स्थान पर उनका दायित्व संभालेंगे।
[3] रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग में सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार उर्वरक विभाग में सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा, के 1980 बैच के तमिलनाडु काडर के अधिकारी श्री शक्तिकांत दास को सौंपा जायेगा। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तर प्रदेश काडर के 1980 बैच की सुश्री आराधना जौहरी की अवकाश के दौरान उनकी अनुपस्थिति में 22 मार्च, 2014 से 30 मार्च, 2014 तक यह दायित्व संभालेंगे।