Ad

चन्द्रमा के सौंदर्य को ८ अक्टूबर को पूर्ण ग्रहण का कलंक लगेगा

[नई दिल्ली]चन्द्रमा के सौंदर्य को ८ अक्टूबर को पूर्ण ग्रहण का कलंक लगेगा| चन्द्रग्रहण की इस खगोलीय घटना को अमरीका+ऑस्ट्रेलिया+ एशिया के क्षेत्रों से देखा जा सकेगा।
कल यानी 08 अक्तूबर, 2014 (16 आश्विन, 1936 शक संवत) को भारतीय मानक समय के अनुसार 1445 बजे से लेकर 1805 बजे तक पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा।
अर्जेंटिना, ब्राजील, उत्तरी अटलांटिक महासागर और ग्रीनलैंड के कुछ हिस्से से चन्द्रमा के अस्त होने के समय आंशिक चन्द्रग्रहण भी देखा जा सकेगा।
हिन्द महासागर, भारत के कुछ हिस्से, चीन के पश्चिमी हिस्से, कजाखस्तान और रूस के कुछ हिस्से से चन्द्रोदय के समय आंशिक चन्द्रग्रहण की समाप्ति के नजारे देखे जा सकेंगे।
भारत के पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय के अनुसार चन्द्रोदय के समय चन्द्रग्रहण के आंशिक चरण को भारत के पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर देश में एक छोटी अवधि के लिए देखा जा सकेगा।