Ad

Tag: MoonEclipse

सुन्दर उजले सफ़ेद चन्द्रमाँ को आज काले पूर्ण ग्रहण ने लाल सुर्ख किया

Moon Eclipse

Moon Eclipse

मेरठ,८ अक्टूबर |सुन्दर उजले सफ़ेद चन्द्रमा को आज काले ग्रहण ने लाल सुर्ख किया |
यह आसमानी नजारा सायं 6 बजकर 10 मिनट पर दिखाई दिया |
जिसे देख कर सबके मुख से बरबस निकला अरे ये तो लाल रंग का है |
इसके ऊपर परछाई भी दिखाई दी |
जिला विज्ञानं क्लब और प्रगति विज्ञानं संस्था द्वारा चन्द्र ग्रहण देखने की व्यवस्था सरायकजी और सोमदत्त विहार के बीच वाले रास्ते पर की हुई थी |जिसे देखने के लिए ५ बजे से ही लोग इकट्टा होने शुरू हो गए |इस अवसर पर कुछ देर की चन्द्र ग्रहण की फिल्म भी बनाई गयी। सचिव दीपक शर्मा ने बच्चो को चन्द्र ग्रहण के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई

चन्द्रमा के सौंदर्य को ८ अक्टूबर को पूर्ण ग्रहण का कलंक लगेगा

[नई दिल्ली]चन्द्रमा के सौंदर्य को ८ अक्टूबर को पूर्ण ग्रहण का कलंक लगेगा| चन्द्रग्रहण की इस खगोलीय घटना को अमरीका+ऑस्ट्रेलिया+ एशिया के क्षेत्रों से देखा जा सकेगा।
कल यानी 08 अक्तूबर, 2014 (16 आश्विन, 1936 शक संवत) को भारतीय मानक समय के अनुसार 1445 बजे से लेकर 1805 बजे तक पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा।
अर्जेंटिना, ब्राजील, उत्तरी अटलांटिक महासागर और ग्रीनलैंड के कुछ हिस्से से चन्द्रमा के अस्त होने के समय आंशिक चन्द्रग्रहण भी देखा जा सकेगा।
हिन्द महासागर, भारत के कुछ हिस्से, चीन के पश्चिमी हिस्से, कजाखस्तान और रूस के कुछ हिस्से से चन्द्रोदय के समय आंशिक चन्द्रग्रहण की समाप्ति के नजारे देखे जा सकेंगे।
भारत के पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय के अनुसार चन्द्रोदय के समय चन्द्रग्रहण के आंशिक चरण को भारत के पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर देश में एक छोटी अवधि के लिए देखा जा सकेगा।