Ad

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से आत्म बल में वृधि होती है|

आज़ादी के ६५ साल पूरे होने की ख़ुशी में आज ध्वजारोहण किया जा रहा है |ला किले पर अगर प्रधान मंत्री और हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव राष्ट्रीय तिरंगा पहरा रहे हैं तो गली मोहल्लों में भी झंडा फहराने वालों की कमी नहीं है|
१३ वर्षीय अनमोल आनंद ने मेरठ के कंकर खेडा के गोविन्दपुरी स्थित अपने घर की छत पर ही गर्व से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया है|
दीवान पब्लिक स्कूल में आठवीं का यह छात्र अनमोल पिछले चार सालों से लगातार राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव हासिल कर रहा है|
देश ही नहीं विदेशों में भी राष्ट्रीय तिरंगा भारतीय मूल के लोगों में आत्म विश्वास जगाता रहता है|तभी १३ अगस्त में अमेरिका के अल्बर्किकी में [विस्कोंसिन गुरुद्वारे में मारे गए छह लोगों के सम्मान में] आयोजित विशेष अरदास के समय तिरंगा भी लगाया गया था \अत यह कहा जा सकता है की राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से आत्म बल में वृधि होती है|

Comments

  1. Lyn says:

    Usually I do not read article on blogs, however I would like to say that this write-up very compelled me to check out and do so! Your writing style has been amazed me. Thanks, very nice post.

  2. Thanks like your राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से आत्म बल में वृधि होती है| | Jamos News and Features