Ad

एस सी गोयल को मंत्रिमंडल सचिवालय में सचिव समन्‍वय और लोक शिकायत का अतिरिक्‍त प्रभार मिला

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निम्‍न नियुक्तियों की मंजूरी दी है:
[1]. मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचि‍व श्री एस सी गोयल (आईएएस केरल) को मंत्रिमंडल सचिवालय में सचिव समन्‍वय और लोक शिकायत का अतिरिक्‍त प्रभार तीन महीने के लिए दिया गया है।
[2]. वाणिज्‍य और उघोग मंत्रालय के औघोगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग में संयुक्‍त सचिव सुश्री अंजलि प्रसार की ओघोगिक नीति एवं संवर्धन विभाग में अतिरिक्‍त सचिव के नव सृजित पद पर नियुक्ति की गई है।
[3]. आईएएस के हिमाचल कैंडर में कार्यरत श्री आशा राम सिहाग को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्‍त सचिव तथा वित्‍तीय सलाहकार नियुक्‍त किया गया है। श्री सिहाग की नियुक्ति श्री बिमल जुल्‍का (आईएएस मध्‍य प्रदेश) के रिक्‍त पद पर की गई है।
[4]. राष्‍ट्रपति सचिवालय में संयुक्‍त सचिव श्री थॉमस मैथ्‍यू (आईएएस केरल) की नियुक्ति राष्‍ट्रपति सचिवालय में ही अतिरिक्‍त सचिव के रूप में की गई है।
[5]. रक्षा मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव सुश्री प्रीति सुदान (आईएएस, आंध्र प्रदेश) को श्री निलंजन सान्‍याल (आईएएस, उडीसा ) के रिक्‍त पद पर महिला और बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्‍त सचिव नियुक्‍त किया गया है।
[6]. प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्‍त सचिव श्री शत्रुघ्‍न सिंह (आईएएस, उत्‍तराखंड) को प्रधानमंत्री कार्यालय में ही अतिरिक्‍त सचिव नियुक्‍त किया गया है।
[7]. लोक उघम विभाग में संयुक्‍त सचिव श्री अरूण कुमार सिन्‍हा (आईएएस, उत्‍तर प्रदेश) को श्रम तथा रोजगार मंत्रालय में श्री अनिल स्‍वरूप (आईएएस,उत्‍तर प्रदेश) के रिक्‍त पद पर अतिरिक्‍त सचिव के रूप में नियुक्‍त किया गया है।
[8]. गृह मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव श्री कमल कांत मित्‍तल को संस्‍कृति मंत्रालय में श्री रवीन्‍द्र सिंह (आईएएस,उत्‍तर प्रदेश) के रिक्‍त पद पर अतिरिक्‍त सचिव नियुक्‍त किया गया है।

***