Ad

गूगल ने रंग बिरंगे “डूडल” से भारतीय गणतंत्र दिवस का सम्मान किया

[नई दिल्ली]गूगल ने रंग बिरंगे “डूडल” से भारतीय गणतंत्र दिवस का सम्मान किया
इंटरनेट मुग़ल गूगल ने अपना डूडल लोकतंत्र के पर्व को समर्पित करते हुए देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के साथ ही जैव विविधता को दर्शाया है। भारत शनिवार को 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है |
डूडल में राष्ट्रपति भवन के सामने विभिन्न रंगों से सजा गूगल लिखा हुआ है जिसका हर एक अक्षर एक कहानी कह रहा है। इसके अलावा पेड़-पौधे और हरियाली भी डूडल में दिखाई गई है।
दरअसल गणतंत्र दिवस की पूरी थीम पर्यावरण, आर्किटेक्चर, टेक्सटाइल, वन्यजीवों, स्मारकों और खेती पर आधारित है।
गूगल का पहला अक्षर ‘जी’ हरे रंग में है जिसे गोल्फ लिंक पर दिखाया गया है, ‘एल’ कुतुब मीनार को दिखाता है, चौथे अक्षर ‘जी’ को हाथी की सूंड की आकृति का बनाया गया है जिसके नीचे मोर बना है। दो- ‘ओ’ और ‘ई’ कलाकृतियां तथा देश की धरोहरों को निरूपित करते हैं।