Ad

आलोक रंजन सेवा विस्तार पाने वाले यूपी में पहले मुख्य सचिव बने:३ माह का सेवा विस्तार

[लखनउ,यूपी] आलोक रंजन सेवा विस्तार पाने वाले यूपी में पहले मुख्य सचिव बने:३ माह का सेवा विस्तार
यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन को तीन माह का सेवा विस्तारदिया गया है
केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन को तीन माह का सेवा विस्तार दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो रहा था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य की समाजवादी पार्टी सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने की केन्द्र सरकार से सिफारिश की थी जिसकी उच्च स्तरीय कमेटी ने राज्य सरकार की संस्तुतियों पर अपनी मुहर लगाते हुए आलोक रंजन को तीन माह का सेवा विस्तार दे दिया है।
वह इस सरकार के पहले मुख्य सचिव हैं, जिन्हें सेवा विस्तार दिया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 31 मई 2014 को जावेद उस्मानी को हटाकर आलोक रंजन को कृषि उत्पादन आयुक्त से मुख्य सचिव बताया गया था। उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो रहा था।