Ad

हैदराबाद के दिलसुख नगर में सीरियल बलास्ट में मरने वालों को २ लाख और घायलों को ५० हज़ार की सहायता का ऐलान ; १५ की मौत और ४० घायल

हैदराबाद के दिलसुख नगर में हुए बम धमाकों में मरने वालों को २ लाख और घायलों को ५० हज़ार रुपयों की सहायता का एलान किया गया है| आन्ध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के बाहरी व्य्व्साईक इलाके दिलसुख नगर में सायं ७ बजे ५ मिनट के अंतर में सिरियल धमाकों की खबर है। इसमें १५ लोगों की मौत और ४० लोगों के घायल होने के समाचार हैं| घायलों की सही स्थिति के विषय में मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा है ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल लेजाने को प्राथमिकता दी जा रही है| यह इलाका फ्रूट और वेजेटेबल की मशहूर मार्केट है| नजदीक ही एक प्रसिद्ध मंदिर भी है| विजयवाड़ा जाने के लिए यहीं से बस पकड़ने के लिए भी लोग एकत्र होते हैं।यहाँ पर संकरे रास्ते हैं संभवत भगदड़ मचने से भी अनेकों के घायल होने की संभावना है|ये धमाके सिनेमा हॉल और रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुए हैं |और इनकी त्रिवता [डेंसिटी]को देखते हुए धमाको के पीछे आतंकवादियों की साजिश को देखा जा रहा है| यदपि अभी तक इन धमाको को बम्ब ब्लास्ट डिक्लेर नहीं किया गया है मगर गैस सिलेंडर के धमाकों की बात को खारिज जरूर कर दिया गया है| गौरतलब है कि हाल ही में कर्नाटक में लश्कर का जो मॉड्यूल पकड़ा गया था उसमें भी कहा गया था कि दिलसुख नगर आतंकियों के निशाने पर है। फिलहाल और विवरण की प्रतीक्षा है।इस संकट की घड़ी में स्थानीय विधायक द्वारा शांति बनाये रखने की अपील की जा रही है|

वी एच पी के फायर ब्रांड प्रवीण भाई तोगड़िया से जे & के सरकार घबराई:एयर पोर्ट पर डीटेन किया

[जम्मू/दिल्ली] विश्व हिन्दू परिषद् के फायर ब्रांड नेता डाक्टर प्रवीण भाई तोगडिया के फायर ब्रांड से डर कर आज जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें जे & के में घुसने नहीं दिया और एयर पोर्ट पर डीटेन कर लिया गया | वीएचपी के तेज-तर्रार नेता प्रवीण भाई तोगड़िया को आज कश्मीर के अंदर घुसने नहीं दिया गया| पुलिस को डर था कि तोगड़िया के राज्य में घुसने से माहौल खराब हो सकता है। आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी दिये जाने से खराब चल रहे माहौल का हवाला दिया गया है| कहा जा रहा है कि अफजल गुरू की गुपचुप तरीके फांसी और उसका शव परिजनों को ना लौटाये जाने की वजह से कश्मीर के लोग गुस्से में उबल रहे हैं। ऐसे में प्रवीण तोगड़िया का कश्मीर के किसी धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने से राज्य की हालात औऱ खराब हो सकते हैं
गौरतलब है कि आज वीएचपी के तेज-तर्रार नेता प्रवीण तोगड़िया जैसे ही जेट एयरवेज के विमान से जम्मू एयरपोर्ट पर उतरे वहां की पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया और उन्हें दिल्ली भेजने की कोशिश की | तोगड़िया इसके लिए तैयार नहीं हुए हैं।

आज का बाज़ार

२१ फेब्रुअरी १०:५० ऍम
आज बाज़ार गिरा

सेंसेक्स १९४५९ .८० (-१८२ .९५ ) कल बंद हुआ :१९६४२ .७५
निफ्टी ५८८९ .६० (-५३ .४५ ) कल बंद हुआ :५९४३ .०५
सोना (रुपीस /१० ग्रामस ): २९३४३.० (-२३६ .० ) कल बंद हुआ :३००६१ .०
चांदी (रुपीस /१किलोग्रम्स ) ५३२८४ .० (-४३६ .० ) कल बंद हुआ : ५५२०५ .०
रुपया ५४ .०६ (-० .१० ) कल बंद हुआ :५४ .५९

निजी [२]विमानन कंपनियों के शेयर आज भी नहीं संभले:शुरुआती गिरावट देखी गई

हवाई यात्राओं के टिकटों में भारी कटौती और टाटा संस के इस छेत्र में कूदने से निजी एयर लाइन्स के शेयरों में आज भी शुरुआती गिरावट दर्ज़ की गई| स्पाईस जेट [बी एस ई] को आज अपरान्ह ग्यारह बजे ,३८ .८५ पर ३.९६ % की गिरावट पर देखा गया
स्पाईस जेट का बीते दिन का बंद ४० .४५ रुपये था OPEN PRICE=39.75
जबकि आज सुबह ३९.७५ पर खुला और ग्यारह बजे ३८.८५ पर रहा|
जेट एयरवेज [बी एस ई]का बीते दिन ५८३.२० पर बंद हुए शेयर आज सुबह ५८०.१० पर खुले |और ग्यारह बजे १.६४% तक गिर चुके थे| एन एस ई में भी ग्यारह बजे तक १.९१% गिरावट देखी गई|
जेट एयरवेस द्वाराटिकटों में कटौती के बाद सस्ती हवाई यात्रा देने के लिए कंपनियों में हौड सी मच गई है|यहाँ तक की राष्ट्रीय कंपनी एयर इंडिया ने भी ४०% तक कटौती करने को तैयार दिख रही है|इसके अलावा विदेशी कंपनी एयर एशिया भी टाटा और अरुण भाटिया के साथ जॉइंट वेंचर में आ रही है|इसीलिए एविएशन के छेत्र में कुछ नया क्रांतिकारी घटने की भविष्य वाणी की जाने लगी है|
सेंसेक्स भी ११ :०८ बजे तक १९४७६ .६७ और निफ्टी =५८९५ .१० पर देखा गया |सोना रुपये २९३४५/= पर ही चमकता हुआ देखा गया [१० ग्रम]

टाटा, एयर एशिया और अरुण भाटिया के साथ मिल कर, देगा लो कास्ट हवाई यात्रा:इंडिगो का ताज छिनेगा

झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का क चीयर लीडर

ओये झल्लेया मुबारकां |ओये देखा हसाडी सरकार के ऍफ़ डी आई नीति का कमाल ओये मलेशिया की सस्ती एयर लाइन्स एयरएशिया[टोनी फर्नांडिस] अब भारत में ४९% निवेश को तैयार हो गई है |इसके साथ कोई एरे गेरे नहींबल्कि भारत में नागरिक उड्डयन के जन्म दाताओं में से एक टाटा समूह और स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल से जुड़े अरुण भाटिया[टेलेस्ट्रा ट्रेडप्लेस] की हिस्से दारी भी हैं| ये लोग केवल फर्स्ट टियर शहरों तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि उपेक्षित [२&३]टियर शहरों के लिए भी उडान भरेंगे| ओये ऍफ़ डी ई के इस ब्रेक से हसाडी इकॉनमी बूस्ट होवे ही होवे भारत वासियों को सस्ती हवाई यात्रा मिले हे मिले | एयरएशिया के सी ई ओ टोनी फर्नांडिस ने यह एलान किया है|

झल्ला

भई वाकई ये ब्रेक तो कमाल का है |एयर एशिया मलेशिया की सबसे बड़ी एयर लाइन्स है तो टाटा संस भी इंडिया में उच्च पायदान पर है और तीसरे अरुण भाटिया भी कोई कम नहीं है जाहिर है लो कास्ट उड़ान होगी |इसीलिए यह उड़ान तो ऊंची और दूर तक जा सकती है लेकिन इसके साथ इंडिगो और स्पाइस जेट के सर से सबसे सस्ती और प्रॉफिट मेकिंग एयर लाइन्स का ताज छिन्न सकता है|
झल्लेविचारानुसार अभी दिल्ली दूर दिख रही है क्योंकि एफआईपीबी से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित संयुक्त उद्यम एयर ऑपरेटर्स परमिट हासिल करने के लिए भारत के विमानन नियामकों[डी जी सी ऐ] के पास आवेदन किया जाना है|टाटा वाले टेबल के नीचे सौदे नहीं करने के लिए बदनाम है और डी जी सी ऐ भारतीय कंपनियों को फ़ेवोउर करने के लिए प्रसिद्द की जा रही है|

सी डी ऐ आर्मी मेरठ में निरीक्षण शुरू

[मेरठ] रक्षा सौदों में नित नए घोटाले सामने आ रहे हैं|कैग भी फाईलें खोल रहा है मगर दो शताब्दियों से अधिक समय से रक्षा विभाग के आन्तरिक अडिट का दाईत्व संभाले हुए रक्षा लेखा विभाग के मेरठ स्थित कार्यालय में ना केवल खानापूर्ति की जा रही है वरन मिली भगत से गोपनीय और महत्वपूर्ण कागजात जलाये भी जा रहे है| रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) की जिम्मेदारी है कि सेना के अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाए, वित्तीय अनियमितता को रोके, लेकिन विभाग ऐसा कुछ नहीं कर रहा। इसके उलट सैन्य यूनिटों और ठेकेदारों से मिलीभगत कर ऑडिट की खानापूर्ति की गई और फिर बिलों को जला दिया गया।
‘ दैनिक अमर उजाला’ के मेरठ संस्करण के विनीत त्रिपाठी ने भी इसे प्रमुखता से छापा है| विनीत ने तो यह दावा भी किया है कि उनके हाथ सहारनपुर स्थित एक सैन्य यूनिट में दुग्ध सप्लाई के वर्ष 2009 के कुछ बिल लगे हैं। इनके बिलों का भुगतान तो सैन्य यूनिट द्वारा किया जा चुका है, लेकिन रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) द्वारा पोस्ट ऑडिट नहीं किया गया। न तो बिलों के मानक पूरे होने की जांच की गई और न ही मुख्य पृष्ठ पर पुष्टि की गई। लेकिन सैकड़ों बिल ऐसे थे, जो खाक हो चुके हैं।
उधर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनन फानन में दस्तावेजों को जलाये जाने की जांच भी शुरू कर दी गई है। विभाग की मंशा दस्तावेजों को जलाने वाले दोषियों को पकड़ने से ज्यादा इस पर है कि यह खबर विभाग से बाहर कैसे पहुंची। बुधवार २० फरवरी को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) कार्यालय की गैलरी में पड़ी दर्जनों फाइलों को आनन-फानन में हटा कर सफाई कराई गई। जहां पान कीई पीकों के बदनुमा दाग नई बिल्डिंग में साफ़ दिखा करते थे वहां अब दिन में दो बार फिनाईल के पौंचे लगाए गए हैं|
रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) कार्यालय में पेंशन-वेतन, ठेकेदारों के बिलों समेत अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच के लिए बुधवार को सहायक रक्षा लेखा नियंत्रक नई दिल्ली राम लुभाया शर्मा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम मेरठ आ गई है। राम लुभाया ने टीम को विभिन्न सेक्शन में दस्तावेजों की गुरुवार से जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है।बताया जा रहा है कि श्री शर्मा मेरठ के ही रहने वाले हैं और यहाँ की गतिविधियों से बखूबी वाकिफ हैं|इसीलिए इनसे किसी घपले को खोलने की आशा की जा रही है|

महा बंद के हड़ताली कर्मियों ने मेरठ में शान्ति पूर्वक मार्च निकाला और डी एम् को मांग पत्र सौंपा

आज से दो दिन की हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया|ऐ सी जे एम् अरविन्द मिश्रा ने ज्ञापन प्राप्त किया|
इससे पूर्व हड़ताली कर्मियों ने बच्चा पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक शान्ति पूर्वक मार्च निकाला|दोनों स्थानों पर सभा भी आयोजित करके पी एम् डाक्टर मनमोहन सिंह + वित्त मंत्री पी चिदम्बरम और यूं पी ऐ अध्यक्षा श्री मति सोनिया गाँधी के विरुद्ध नारे भी लगाये गए| कर्मचारियों की इस शान्ति पूर्ण हड़ताल के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ| बस अड्डे +रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा |अपने वाहनों से जाने वालों को जाम से परेशानी झेलनी पडी| केन्द्रीय कर्मचारी संघ के [आय कर]सी एम् बढ़ेला +जसवंत सिंह नेगी+एस के शर्मा+एल आई सी से[संयोजक] संजीव शर्मा के अलावा सतपाल सिंह+नगर निगम के धींगरा और सी डी ऐ [पी डी] के करण प्रदीप[ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ]ब्रह्म शीला आदि अपने साथियों के साथ शामिल हुए|

नोयडा में पहले दिन के हड़तालियों ने आज आठ सो करोड़ रुपयों का नुक्सान और अनेकों को घायल भी किया

प्रधान मंत्री की हड़ताल नहीं करने की अपील को ठुकरा कर हड़ताल की गई| हड़ताली नेताओं की शांति पूर्वक अहिंसक आन्दोलन की अपील दरकिनार करके नोएडा और अम्बाला में हिंसा हुई |इससे हड़ताल की सफलता पर स्वाभाविक प्रश्न चिन्ह लगाया जाने लगा है|: नॉएडा फेस २ में तो हिंसक घटनाओं के कारण ६०० से लेकर ८०० करोड़ तक का नुक्सान होने के बात कही जा रही है|
ट्रेड यूनियनों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन आज २० जनवरी को दिल्ली से सटे नोएडा में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यकायक हंगामा शुरू कर दिया और कई फैक्टरियों में तोड़फोड़ की गई| कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया आगजनी और तोड़-फोड़ में कथित रूप से शामिल 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। फेक्ट्री मालिकों द्वारा बताया जा रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारियों ने पहले फैक्टरियों में तोड़फोड़ शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग लगा दी। इसके बाद आग पर काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड को भी नहीं बख्शा और तोड़फोड़ जारी रही | फेक्ट्री मालिकों का आरोप है कि हड़तालियों ने फेक्टरियों में तोड़ फोड़ के अलावा सामान की लूट भी की |
बताया जा रहा है कि पांच बसों समेत 40 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जबकि हिंसा में 12 लोग जख्मी हो गए। इनमें पांच पुलिसकर्मी भी हैं। इस हिंसा को समय पर नहें रोक पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और पोलिस दोनों की आलोचना की जा रही है| वैसे यूपी पुलिस ने इस घटना को देखते हुए बंद के दूसरे दिन खास चौकसी बरतने की घोषणा कर दी है। आगजनी की ये घटना नोएडा सेक्टर 82 और 83 में हुई है.नोएडा फेज-टू में हड़ताल समर्थक हड़ताल के दौरान भड़क गए और उन्होंने कई वाहनों में आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नोएडा फेज-टू के हौजरी कांप्‍लेक्‍स की करीब 400 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। फेज-टू के सीओ की गाड़ी भी प्रदर्शनकारियों ने जला दी। नोएडा के सेक्टर-63 में भी तोड़फोड़ हुई। नोएडा के सेक्‍टर 57 और लेबर चौक के आसपास के ऑफिसों में हड़ताल समर्थकों ने जमकर उत्‍पात मचाया। नोएडा पुलिस के अलावा गाजियाबाद से भी पुलिस बल को बुलाया गया। एडीजी (एनसीआर) ओपी सिंह ने एहतियातन नोएडा पहुंचकर खुद हालात का जायजा लिया। कई प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उधर अम्बाला में एक व्यक्ति के मारे जाने का समाचार है|
वरिष्‍ठ माकपा नेता श्रीमति वृंदा करात ने हिंसा की घटनाओं की निंदा की। इंटक अध्‍यक्ष संजीवा रेड्डी ने कहा कि हम शांतिपूर्वक हड़ताल कर अपनी बात सरकार तक रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसी हिंसा के हम कतई पक्षधर नहीं है। यह सही नहीं है। हमें अफसोस है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस घटना की संगठन जांच-पड़ताल करेगा और संगठन के संबंधित पदाधिकारियों से इस बाबत जवाब मांगा जाएगा।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के न्रेतत्व में शिंदे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली रवाना हुआ

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के न्रेतत्व में आज सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल दिल्ली रवाना हुआ | यह दल केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ जंतर मंतर पर आयोजित भाजपा के प्रदर्शन में शामिल होगा|
मेयर हरिकांत अहलुवालिया + महा नगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसों में भर कर रवाना हुए|४० बसों का दावा किया गया है|
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि श्री शिंदे ने जयपुर के कांग्रेसी चिंतन शिविर में भगवा आतंकवाद जैसे आरोप लगा कर करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है| आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता इसीलिए जब तक शिंदे माफी नहें मांगते तब तक संसद चलने नहें दी जायेगी

घरेलू एयर लाइन्स द्वारा टिकट्स सस्ते करने की घोषणा के साथ शेयरों में भी गिरावट दर्ज़

हवाई यात्रा के टिकटों की कीमतों को यकायक कम करके एक नई संभवत सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को जन्म दिया जा रहा है| इससे प्रथम द्रष्टि में यह यात्रा एयर लाइन्स की इकोनोमी बूस्ट करने वाली साबित हो सकती है और आज सुबह शेयरों में कुछ बढोत्तरी भी दिखाई दी मगर किराए को सबसे कम २२५०/= तक एनाउंस किये जाने पर जेट एयरवेज के शेयर गिरावट के साथ ही बंद हुए|बीते दिन ५८९ .३० पर बंद हुए बी एस ई के शेयर आज सुबह ५९२/= पर खुले तो जरूर मगर १.०४% की गिरावट के साथ ५८३.२० पर बंद हुए|एन एस ई में भी ०.७०% की गिरावट के साथ ५८४.७५ पर बंद हुए|
[२]सस्ते हवाई यात्रा की दौड़ में शामिल दूसरी एयर लाइन्स स्पाइस जेट के शेयरों की एन एस ई में पिछले एक माह से ट्रेडिंग के रिकार्ड नहीं हैं बी एस ई में २.१८% की गिरावट रही
४१.३५ रुपये के बीते दिन के बंद के बाद आज सुबह ४१.७० पर खुला मगर साँय चार बजे तक ४०.४५ रुपये पर ही रुका दिखाई दिया|
हवाईयात्रा में सस्ताई की यह जंग को अभी और बढाने के आसार दिख रहे हैं| इंडिगो और गो एयर आदि कम्पनियाँ भी बिना शोर शराबे के टिकट सस्ते करने की बात करने लगी है|एयर इंडिया द्वारा इसी मार्ग का अनुसरण करने की घोषणा करने की भी संभावना है|इन सबसे ऊपर भारत में एयर लाइन्स के प्रारम्भिक जन्म दाताओं में से एक टाटा समूह भी पुनः इस छेत्र में कूदने के तैय्यारी में लग गया है|इनकी प्राथमिकता २ और ३ टियर शहरों में उड़न भरने की होगी यही सरकार की नीति भी है|इसीलिए सबसे सस्ती हवाई यात्रा मुहैय्या करवाने का ताज ओडने वाले इंडिगो और स्पाइस जेट आदि की यह बादशाहत हवा में ही उड़ती दिखाई देने लग गई है|