Ad

विधायकी से क़ानून बनाने का काम कोई नहीं छीन सकता =महामहिम

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वालो को चेतावनी देते हुए कहा कि लोक तांत्रिक संस्थाओं पर प्रहार जारी रहे तो देश में अव्यवस्था अराजकता फ़ैल सकती है\
देश के ६६ वें स्वतंत्रता दिवस कि पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार कि महामारी के खिलाफ जनाक्रोश जायज है|यह महामारी हमारे देश को खोखला कर रही है|कभी कभार जनता अपना होश भी खो देती है मगर उसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर प्रहार करने का बहाना नहीं बनाना चाहिए|
महामहिम ने कहा कि ये संस्थाएं संविधान के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं|और इनके बिना आदर्शवाद नहीं रह सकता|हो सकता है कि ये संस्थाएं कुछ सुस्त हों मगर इस सुस्ती को बी संस्थाओं को ध्वस्त करने का बहाना नहीं बनाया जा सकता| सिधांत और जनता के बीच ये संस्थाएं मिलाने वाले बिंदु का काम करती हैं उन्होंने संसद कि सर्वोच्चता को व्यक्त करते हुए कहा कि विधायकी का काम कानून बनाना है जिसे कोई नहीं छीन सकता \संस्थान को ध्वस्त करने के बजाये अच्छे परिणामों के लिए दोबारा से तैयार किया जा सकता है |ये संस्थाएं ही हमारी आज़ादी की अभिभावक हैं|
अपने सन्देश में यद्यपि महामहिम ने अन्ना टीम या बाबा राम द्रव के अनशनों का नाम नहीं लिया मगर लोक तांत्रिक संस्था संसद पर प्रहार करने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें चेतावनी भी दे डाली|सत्ता पक्ष द्वारा बेशक ये कहा जा रहा है कि अन्ना और बाबा को कोई तव्वजोह नहीं दी गई मगर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम यह सन्देश ज्यादा तर उन्ही आंदोलनों को एड्रेस करता दिखाई दिया है

ईरान के बाद तायवान जापान और कश्मीर में भी भूकम्प के झटके

ईरान में तबाही मचाने के बाद अब भूकम्प के झटके जापान तायवान और कश्मीर में भी महसूस किये गए हैं| ईरान के अलावा और कहीं से जान माल का नुकशान होने की खबर नहीं है |सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक जापान में ७.३ त्रीवता मापी गई है|सुनामी की आशंका से इनकार किया गया है| ईरान में भूकंप से मरने वालों की संख्या ३०० से ऊपर पहुँच गई है|भारत की राज्यसभा ने शोक प्रस्ताव भेजा है|

पाकिस्तान की आज़ादी के पूर्व दिवस पर भी नहीं रुक रहा पलायन

पाकिस्तान से हिन्दुओं का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है |पाकिस्तान की आज़ादी की पूर्व संध्या पर भी हिन्दू परिवारों का तीसरा जत्था भारत की सीमा में प्रवेश कर गया है|
इस जत्थे में तें परिवारों के १४ सदस्य बताये जा रहे हैं|जत्थे की महिलायें पकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की दुर्दशा का वर्णन करके हिन्दू और सिखों के आव्रजन को सरल बनाये जाने की भी मांग कर रही है|
इससे पूर्व भी दो जत्थे भारत में आ चुके हैं पाकिस्तान द्वारा इनके वापिस जाने की शर्त पर ही इन्हें भारत प्रवेश की आज्ञा दी जा रही है|भारत में भी ऐसे हिन्दुओं की सहायता के लिए लोग आगे आने लगे हैं|

बाज़ार आज थोड़े सुधार के साथ बंद हुआ|

बाज़ार आज थोड़े सुधार के साथ बंद हुआ|
सेंसेक्स ९५ अंक लेकर १७७२८ और
फिफ्टी ३२ अंकों के साथ ५३८० पर बंद हुआ
मुद्रा स्फीति जुलाई के अंत तक ६.८७ दर्ज की गई है|

मराठा नेता विलास राव देश मुख के सम्मान में राजकीय शोक

मराठा नेता विलास राव देश मुख के सम्मान में राजकीय शोक घोषित किया गया है राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा|१५ अगस्त के कार्यक्रम भी होंगें |
सडसठ साल के इस क्राउड पुलर के निधन पर आज संसद के दोनों सदन स्थगित कर दिए गए हैं|
श्री देशमुख का चेन्नई स्थित ग्लोबल अस्पताल में निधन हो गया|किडनी और लीवर का इलाज़ करवाने के लिए श्री देश मुख को भर्ती कराया गया था मगर उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई| पिछले कई दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था |किडनी डोनर मिलने के बावजूद भी इन्हें बचाया नहीं जा सका |
आदर्श घोटाले में क्लीन चित पाने वाले इस नेता को आदर्श नेता कहा जाता रहा है|पिछले दिनों क्रिकेट से जुड़े होने के कारण अभिनेता शाहरुख़ खान से भी हुए विवाद में ये चर्चा में रहे थे|
विलास राव देश मुख कांग्रेस के कद्दावर नेता थे महाराष्ट्रा के दो बार मुख्य मंत्री रहे एक बार तो वर्तमान गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के लिए इन्हें सीट छोड़नी पडी थी और केंद्र में विज्ञान प्रोद्योकी मंत्री थेलेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनका पोर्टफोलियो ट्रासफर कर दिया गया था |
वकालत पास करने के बावजूद लातूर के सरपंच बने श्री देश मुख ने प्रशासनिक उपलब्धियां भी हासिल की अन्ना हजारे और सरकार के बीच सेतु बन कर अन्ना के अनशन को समाप्त कराया था |
विलासराव देश मुख के सम्मान में आज संसद को भी स्थगित किया गया है|

मराठा नेता विलास राव देशमुख का आज चेन्नई में निधन

मराठा नेता विलासराव देशमुख नहीं रहे |श्री देशमुख का चेन्नई स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया|किडनी और लीवर का इलाज़ करवाने के लिए श्री देश मुख को भर्ती कराया गया था मगर उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई| पिछले कई दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था |किडनी डोनर मिलने के बावजूद भी इन्हें बचाया नहीं जा सका |
आदर्श घोटाले में क्लीन चित पाने वाले इस नेता को आदर्श नेता कहा जाता रहा है|
विलास राव देश मुख कांग्रेस के कद्दावर नेता थे महाराष्ट्रा के दो बार मुख्य मंत्री रहे और केंद्र में विज्ञान प्रोद्योकी मंत्री थेलेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनका पोर्टफोलियो ट्रासफर कर दिया गया था |
वकालत पास करने के बावजूद लातूर के सरपंच बने श्री देश मुख ने प्रशासनिक उपलब्धियां भी हासिल की अन्ना हजारे और सरकार के बीच सेतु बन कर अन्ना के अनशन को समाप्त कराया था |
विलासराव देश मुख के सम्मान में आज संसद को भी स्थगित किया गया है|

गुजरात में विकास का पहिया अब मछुआरों की तरफ घूमा

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य मछुआरों और तटीय इलाकों के लिए अनेक यौजनाओं की घोषणा की है [१]गिर सोमनाथ नाम से२६-०१-२०१३ तक एक नए जिले की घोषणा की है|श्री मोदी ने राज्य के मछुआरों के लिए और दूसरी घोषणाएं भी की है|
[२]पाकिस्तानी जेलों में बंद मछुआरों के लिए भत्ता अब ५०/ से बड़ा कर १५०/कर दिया है|
[३] ११००० मोटर बोट्स के लिए २०० करोड़ रुपयों की सब्सिडी देने के साथ फिशिंग पोर्ट्स की भी घोषणा की है|
[४]मंगलम प्रोजेक्ट के अंतर्गत समुद्री बीज उत्पादन के लिए ५००० सखी मंडली बनाये जाने को भी स्वीकृति दे दी गई है|

एयर पोर्ट्स पर अलर्ट घोषित

गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर देश के एयर पोर्ट्स पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है|रिपोर्ट में १५ अगस्त को आतंकवादी संगठन लश्करे तैय्यबा द्वारा विमान को हाई जेक किये जाने की आशंका जताई गई है|बताया जा रहा है कि देश में घुसे लश्कर के आतंकवादी एयर पोर्ट्स कि रेकी कर चुके हैं और इनमे से एक विवाहित जोड़ा भी है|इसी लिए जे&के और दिल्ली के साथ उत्तरी भारत के एयर पोर्ट्स पर विशेष तौर पर अलर्ट घोषित करके सुरक्षा बड़ा दी गई है|
कमर्शियल कारण बता कर निजी एयर लाइन्स द्वारा भी कल १५ अगस्त को कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स केंसिल भी कर दी गई है|

कांग्रेसी विरोधी योग सिखा कर बाबा राम देव आज ने अनशन समाप्त किया

कांग्रेसी विरोधी योग सिखा कर बाबा राम देव आज ने अनशन समाप्त किया
योग गुरु बाबा रामदेव ने आज पांच दिन के बाद अनशन को समाप्त कर दिया और आन्दोलन को कांग्रेसी विरोधी दिशा देकर हरिद्वार के लिए अपरान्ह लगभग १२.३० पर आंबेडकर स्टेडियम छोड़ गए|
इस अवसर बाबा की कई पूर्व घोषित घोषणाएं मात्र घोषणा ही साबित हुई तो कई नई मान्यताएं भी बनी |हार जीत के हिसाब से अगर देखा जाये तो बस किसी तरह से इज्ज़त बच गई|
पहले उन्होंने मंच से किसी का नाम ना लिए जाने को लेकर अन्ना टीम के केजरीवाल से भी पंगा ले लिया था मगर आज उन्होंने स्वयम डाक्टर मन मोहन सिंह+ यूं पी ऐ अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी+ राहुल गाँधी+दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमति शीला दीक्षित पर खुल कर राजनीतिक निशाने साधे इनके अलावा वरिष्ठ वकील और भाजपा के नेता राम जेठ मलानी तक ने भी मंच का प्रयोग कांग्रेस के महासचिव राहुल गाँधी को भी निशाना बनाया |
बाबा ने १५ अगस्त को दिल्ली में झंडा फहराने की घोषणा की थी मगर आज ही मोर्चा छोड़ना पड़ा |इससे ये बात भी साबित हुई की बाबा के लिए अभी दिल्ली दूर ही है| बाबा के सहयोगी आचार्य बाल कृष्ण की हिरासत अवधि बड़ा डी गई+पातंजली योगपीठ के लिए आयकर विभाग का शिकंजा कास दिया गया |
सरकार ने भी बाबा को कोई भाव नहीं दिया उलटे कांग्रेसियों द्वारा उनका मज़ाक ही उड़ाया गया |
उपलब्धियों के रूप में दिल्ली पोलिस की गलती से छींका टूट गया |जिस मार्ग से बाबा को जेल लेजाया गया उस मार्ग में लोग जुड़ते चले गए और दिल्ली थम सी गई |[१]आम्बेडकर स्टेडियम का निर्णय भी घातक सिद्ध हुआ|पी एम् के मार्ग की जानकारी मिलते ही बाबा की मान मनोव्वल करते पोलिस की साँसें फूल गई
[२] बाबा के मंच से एंडी ऐ के अलावा सपा +बसपा एन सी पी+आई एन एल डी+अगप अदि जुड़ते दिखाई दिए |संसद में भी लगातार दबाब बनाया गया और लगातार दो दिन संसद भंग हुई |
अनशन तो समाप्त हो गया और भविष्य में इस प्रकार के अनशन से तौबा भी कर ली गई है मगर अभी आन्दोलन जारी रखने की घोषणा जरुर की गई है इसका स्वरुप समय आने पर बताया जाना है|
हाँ जाते समय बाबा ने अपने भक्तों को कांग्रेस विरोधी योग का मन्त्र जरुर दिया

बीते दिनों ईरान में आये भूकम्प में मारे गए लोगों को आज राज्य सभा ने दी श्रधांजलि

राज्यसभा में आज ईरान में आये भूकम्प में मारे गए लोगों को श्रधांजलि
राज्यसभा में आज दो मिनट का मौन रख कर ईरान में आये भूकम्प से मारे गए २५० नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई| चेयर की तरफ से उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी द्वारा पड़े गए शोक सन्देश का सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन करके खड़े होकर दिवंगतों को श्रधांजलि दी गई|
गौरतलब है की ईरान में बीते दिनों भयंकर भूकंप आया था जिसमे २५० लोग मारे गए अनेकों घायल हुए और कई गावं तबाह हो गए|
इस भूकंप की विभीषिका को देखते हुए ईरान के धुर्र विरोधी अमेरिका ने भी सहायता का एलान किया है