Ad

एल के अडवानी के ब्लाग से

राष्ट्रीय विपक्ष एन डी ऐ के शीर्ष नेता एल के अडवाणी ने अपने ब्लाग में भाजपा शासित दो प्रदेशों की उपलब्धियों का वर्णन किया है|उन्होंने भाजपा शासित इन दोनों प्रदेशों में समाज कल्याण और उज्जवल भविष्य के लिए किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की है
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यौजना
३ सितम्बर को श्री अडवाणी ने मुख्य मंत्री शिव राज चौहान के साथ मिल कर एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई इस ट्रेन में बी पी एल परिवारों के १००० वरिष्ठ नागरिकों को भोपाल से रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है इसका खर्च प्रदेश सरकार द्वारा उठाया जा रहा है| श्री अडवानी ने आगे तेरथ यात्रियों को प्राप्त असीम प्रसन्नता का उल्लेख भी किया है|
गौरतलब है की कुल ११००० पंजीकरण में से १००० का चयन लाटरी द्वारा किया गया है|शेष के लिए आने वाले सालों में व्यवस्था की जानी है|
इस तेरथ दर्शन यौजना में देश के चारों कोनो के चारों धामों के १७ तीर्थ स्थलों को चुना गया है|
इसके अलावा मुस्लिम +सिख+जैन+और ईसाईयों के तीर्थ भी है| इसके लिए प्रदेश सरकार ने भारतीय रेलवे के साथ ३१-०३-२०१३ तक एग्रीमेंट भी साईन कर लिया है|
गुजरात के गांधीनगर का उल्लेख करते हुए बताया कि महात्मा मंदिर के विशाल हाल में ३९०० स्कूल गर्ल्स ने[ विश्व चेम्पियन विश्व नाथनआनंद कि उपस्थिति में ] पूरे दिन शतरंज़ खेल कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया | ध्यानी दवे ने १५० गर्ल्स के साथ एक ही समय में शतरंज खेल कर उनमे से १३२ को हरा भी दिया
लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड वालों की निगरानी में यह इतिहास बनाया गया
भजपा शासित इस प्रदेश में चुनाव होने हैं इसी द्रष्टि कोण सरकार के मुखिया से नरेन्द्र मोदी ने क्लीयर कर दिया कि छात्राओं के वोट नहीं होने पर भी उनसे एक उज्जवल भविष्य की उम्मीद है|