Ad

पी एम् २०१४ तक नहीं बदले जायेंगें =कांग्रेस

कांग्रेस ने अभी अभी सपा नेता मोहन सिंह की सोच को मिथ्या और तथ्यों से परे बताया |

इससे पूर्व आज [मंगलवार] सुबह सपा के वरिष्ठ और पुरुस्कृत सांसद मोहन सिंह ने पत्रकारों को बताया था कि कांग्रेस के कुछ सांसद अपने प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह को हटाना चाहते हैं औरपी एम् पद पर किसी दूसरे की ताजपोशी करना चाहते हैं| इस पर कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी ने थोड़ी देर बाद ही इसका खंडन कर दिया और पार्टी का स्टेंड दोहराया कि २०१४ तक डाक्टर मन मोहन सिंह ही देश के पी एम् रहेंगें|इसके साथ ही उन्होंने मोहन सिंह के बयाँ को मिथ्या और तथ्यों से परे बताया|i

बेशक आजकल संसद की कार्यवाही पंगु हो रखी है मगर संसद के बाहर पक्ष और विपक्ष की गतिविधियाँ जोरों पर हैं|क्रिया की प्रतिक्रया और आरोप का प्रत्यारोप आने में कोई देर नहीं की जा रही|

बी जे पी ने भी ब्लैक मेलर कहे जाने पर कहा कि अगर भ्रष्टाचार पर सवाल करना ब्लेकमेलिंग है तो यह ब्लेक मेलिंग बार बार कि जायेगी|