Ad

पूर्व केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और लेखक डी पी यादव का ७७ वर्ष की आयु में निधन हो गया

पूर्व केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और लेखक डी पी यादव का ७७ वर्ष की आयु में निधन हो गया है| मुख्य मंत्री और राज्य के अन्य नेताओं द्वारा दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है| बिहार सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्री यादव के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है|
श्री यादव ने १९७१ से तीन बार मुंगेर संसदीय छेत्र का प्रतिनिधित्व किया|
तत्कालीन श्रीमती इंदिरा गाँधी मंत्रिमंडल में उन्हें शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया था |
श्री यादव डॉ राजेंद्र प्रसाद अकेडमी से भी जुड़े रहे|
इस अवसर पर बिहार के राजनीतिज्ञों ने गहरा शोक व्यक्त किया है| मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने दिवंगत नेता को जुझारू+कर्मठ और जागरूक नेता बता कर अपनी श्रधान्जली अर्पित की|
[२]परिवहन ,सूचना एवं जन संपर्क मंत्री वृषिण पटेल ने कहा के श्री यादव राजनीती के लिए शिक्षा को जरुरी मानते थे| राज्य ने ऐसे राजनीतिक को खो दिया जो शिक्ष विद भी थे
[३]पूर्व विदेश राज्य मंत्री हरि किशोर सिंह ने भी श्रधान्जली अर्पित की|