Ad

राम विलास पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी ने सुनील गौतम को मंडल प्रभारी [युवा]बनाया

राम विलास पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी द्वारा सुनील गौतम को मंडल प्रभारी [युवा]न्युक्त किया गया और २०१४ के चुनावों में सुनील को मेरठ हापुड़ सीट से प्रत्याशी बनांये जाने की मांग की गई|
आज एक प्रेस कांफ्रेंस में लोक जन शक्ति पार्टी[युवा] प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गौतम को मंडल प्रभारी [युवा]न्युक्त किया|रमण त्यागी को महानगर अध्यक्ष [युवा]बनाया गया है|इस अवसर पर श्री गौतम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान के हवाले से बताया कि २०१४ में यूं पी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगाऔर सत्ता प्राप्ति पर स्नातक तक की परीक्षा सभी के लिए फ्री कर दी जायेगी और बच्ची के जन्म लेते ही २५०००/=की ऍफ़ डी कराई जायेगी|सामान्य के लिए १०% आरक्षण की व्यवस्था की जायेगी|