Ad

सेना के तीनों अंगों में १२३७२ अधिकारी और ३९८३९ अन्य की कमी है: रक्षा मंत्री श्री ए. के. एंटनी

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों में श्रम शक्ति की कमीको स्वीकार करते हुए इस कमी के लिए अन्य आकर्षक विकल्पों का होना एक कारण बताया है | रक्षा मंत्री श्री ए. के. एंटनी ने आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वर्त्तमान में सेना के तीनों अंगों में १२३७२ अधिकारी और ३९८३९ अन्य की कमी है | सशस्त्र बलों में रिक्तियों के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए आर एम् ने बताया [१] राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में संवृद्धि होने के कारण अन्य आकर्षक विकल्पों का होना, [२]सख्त चयन मापदंड एवं कठिन सेवा शर्तों का होना इसके साथ ही[३] अंत्यत जोखिम का होना शामिल है।
आर एम् अंटोनी ने दावा किया कि सरकार ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय अपनाए हैं। जिनमें भर्ती रैलियां, मीडिया अभियान शामिल हैं। युवाओं के लिए सशस्त्र बल की भर्तियों को आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें VI केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, सशस्त्र बलों में पदोन्नति के अवसर शामिल हैं।
सशस्त्र बलों में श्रम शक्ति की कमी का ब्यौरा सेवावार नीचे दिया गया है-
[अ]सेना ===अधिकारी पी बी ओ आर
१ -१ २०१३ १-४-२०१३ की स्थिति
९५९० २२८४१
[आ] नौसेना
अधिकारी सेलर ३०-६-२०१३ की स्थिति
१९९९ १३३७३
[इ] वायु सेना
अधिकारी एयर मैन १-७-२०१३ की स्थिति
७८३ ३६२५
कुल योग १२३७२ ३९८३९