Ad

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के 7 महानगर/जिलाध्यक्षों को बदल कर चेहरा सुधारने की शुरुआत की

अखिलेश यादव ने एक साथ समाजवादी पार्टी के सात महानगर/जिलाध्यक्षों को बदल कर पार्टी का चेहरा सुधारने की शुरुआत की |
मेरठ+ गाजियाबाद +इटावा+ इलाहाबाद +कौशाम्बी+पीलीभीत के महानगर/जिला अध्यक्षों को बदला गया है |
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ये ७ जिला/महानगर अध्यक्ष घोषित किये गये है।
समाज वादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार निम्न जिला व महानगर अध्यक्ष नामित किये गए हैं
[१] इटावा के श्री अशोक यादव,
[२]इलाहाबाद जिला के श्री कृष्ण मूर्ति सिंह,
[३]इलाहाबाद महानगर के श्री पप्पू लाल निषाद,
[४] कौशाम्बी के श्री अशोक यादव,
[५]पीलीभीत के श्री आनन्द सिंह यादव,
[६]मेरठ जिला के श्री जयवीर सिंह तथा
[७]गाजियाबाद के जिला महासचिव श्री जे0पी0 कश्यप