Ad

कृषि मंत्रालय में अनुपस्थित कर्मचारियों का कटेगा वेतन:शाही

[लखनऊ,यूपी] कृषि मंत्रालय के अनुपस्थित कर्मचारियों का कटेगा वेतन
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार उनके विभाग का कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो उसका एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा।
शाही ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने औचक निरीक्षण किया था। कुछ सुधार हुआ है लेकिन आज कुछ लोग अनुपस्थित पाये गये। ऐसे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा।
कृषि निदेशालय का औचक निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शाही ने बताया के प्रभारी अधिकारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जवाबतलब किया जाएगा।
शाही ने कहा कि पिछली बार कर्मचारी यूनियन के आग्रह पर हमने कर्मचारियों की अनुपस्थिति का समायोजन उनके अवकाश से कर लिया था। लेकिन अगर ऐसा लगातार होता है तो यह स्वीकार्य नहीं है।अब विभाग के कार्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लगायी जा रही है।
शाही ने कहा कि आदतन अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।