Ad

शनिदेव जयंती पर शनि मंदिरों में भक्तों ने धूमधाम से शनिदेव का तेलाभिषेक किया

शनिदेव जयंती पर शनि मंदिरों में भक्तों ने धूमधाम से शनिदेव का तेलाभिषेक किया | मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए |शनि अमावस्या पर अपने इष्ट देव के मन्त्रों के उच्चारण के साथ आराधना की गई| जीवन में सुख प्राप्ति के लिए प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान एवं शिक्षा केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट ने इन मन्त्रों का जाप आवश्यक बताया है|
[१]शनि मंत्र व स्तोत्र सर्वबाधा निवारक वैदिक गायत्री मंत्र ‘ॐ भगभवाय विद्महे मृत्युरुपाय धीमहि, तन्नो शनि: प्रचोदयात्।'[२]वैदिक शनि मंत्र ॐ शन्नोदेवीरमिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्रवन्तुन:। शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे पवित्र और अनुकूल मंत्र बताया गया है|
[३]कष्ट निवारण शनि मंत्र नीलाम्बर: शूलधर: किरीटी गृघ्रस्थितस्त्रसकरो धनुष्मान्। चर्तुभुज: सूर्यसुत: प्रशान्त: सदाऽस्तुं मह्यं वरंदोऽल्पगामी[४] सुख-समृध्दि दायक शनि मंत्र कोणस्थ:पिंगलो वभ्रु: कृष्णौ रौद्रान्त को यम:। सौरि: शनैश्चरौ मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:॥
[५]शनि पत्नी नाम स्तुति ॐ शं शनैश्चराय नम: ध्वजनि धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिया। कंटकी कलही चाऽथ तुरंगी महिषी अजा॥ [६]ॐ शं शनैश्चराय नम

शनिदेव जयंती पर शनि मंदिरों में भक्तों ने धूमधाम से शनिदेव का तेलाभिषेक किया

शनिदेव जयंती पर शनि मंदिरों में भक्तों ने धूमधाम से शनिदेव का तेलाभिषेक किया

मेरठ में शनि मंदिरों में तैलाभिषेक किया गया|
[१]बच्चा पार्क स्थित शिव दुर्गा शनिधाम मंदिर में 51 लीटर सरसों के तेल से शनिदेव का तेलाभिषेक किया गया।
[२] सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शनिदेव मंदिर में शनिदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई।
[३]छावनी क्षेत्र स्थित संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्ति पीठ शनि धाम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनि महाराज की आरती के उपरांत तेलाभिषेक किया गया।
[४]विश्व जागृति मिशन की ओर से शनि जयंती के उपलक्ष्य में गोलक बाबू मंदिर नानक चंद इंटर कालेज के सामने सत्संग किया गया। यहाँ हवं भी किया गया|