Ad

भाजपा ने बगावती सांसद कीर्ति आज़ाद को विरोधी दलों से सांठगांठ के आरोप में बाहर निकाला

[नयी दिल्ली] विरोधी दलों से सांठगांठ के आरोप में बगावती सांसद कीर्ति आज़ाद को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया
भाजपा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वित्त मंत्री अरूण जेटली पर दिल्ली किक्रेट निकाय डीडीसीए में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सार्वजनिक रूप से निशाना साधने और कांग्रेस+आप पार्टी से सांठगाठ के आरोप में आज निलंबित कर दिया।
भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है,
‘‘दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी उनकी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।’’
आजाद ने पार्टी अध्यक्ष की अवहेलना की थी और रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन करके दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ :डीडीसीए: से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को रेखांकित किया था जिसके जेटली 2013 तक 13 वर्ष के लिए अध्यक्ष रहे थे।
भाजपा सांसद आजाद को भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी और पार्टी से नाराज चल रहे भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन मिला था। आजाद ने उस संवाददाता सम्मेलन के बाद सोशल मीडिया पर खुली चुनौती दी थी और संसद में भी कांग्रेस अध्यक्षता सोनिया गांधी के उकसावे पर जेटली को निशाना बनाया था। इससे पूर्व स्वयं जेटली यह कह चुके हैं के भाजपा के एक सांसद ने उन्हें [जेटली] को फिक्स करने के लिए सोनिया गांधी से मुलाकात की है
यद्यपि आजाद के तेवर में कोई नरमी नहीं आयी थी लेकिन जेटली ने उनके खिलाफ आगे नहीं बढ़ने का निर्णय किया था। जेटली ने हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय और पटियाला हाउस अदालत में दीवानी और आपराधिक मानहानि के मामले दायर किये हैं।
भाजपा जेटली के पीछे मजबूती से खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि वह बेदाग होकर सामने आएंगे। अमित शाह ने भी यह कहकर उनका समर्थन किया कि पार्टी उनके साथ एकजुट है।