Ad

महेश भूपति का ऐ आई टी ऐ के स्पिन पर रिवर्स : कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे

भारत के टेनिस स्टार महेश भूपति ने आज ऐ आई टी ऐ के स्पिन पर रिवर्स शाट लगाते हुए संस्था के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया अपनाने की चेतावनी दे दी है|
खेल में दो साल का प्रतिबंध लगने से निराश महेश भूपति ने आज मंगलवार १८-९-२०१२ को अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) पर पलटवार करते हुए खेल की संचालन संस्था पर फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एआईटीए का तानाशाहीपूर्ण रवैया भारतीय टेनिस के भविष्य के लिए हानिकारक है|भूपति ने एआईटीए और इसके अध्यक्ष अनिल खन्ना पर निशाना साधा। भूपति ने आरोप लगाया कि खन्ना खिलाड़ियों के बीच मतभेद पैदा कर रहे हैं विशेषकर उनके और लिएंडर पेस निशाने पर हैं|
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी भूपति ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि खन्ना ने फूट खालो और शासन करो की नीति को नयी परिभाषा दी है। एआईटीए और इसका तानाशाहीपूर्ण रवैया तथा इसका प्रशासन भारतीय टेनिस के भविष्य के लिए नुकसानदेह है।भूपति ने इस दौरान लंदन ओलंपिक से पहले एआईटीए के साथ हुए उनके पत्राचार का ब्यौरा भी पेश किया। उन्होंने कहा कि” मुक्षे देशद्रोही कहा जाना मुझे अस्वीकार्य है। मुझे नहीं पता कि क्या हम कुछ कर सकते हैंनिश्चित तौर पर हम कानूनी प्रक्रिया पर चलेंगे”। गौरतलब है कि नए खिलाडिओं के शानदार प्रदर्शन और महेश की अनुशासनहीनता से उन पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है|

Comments

  1. Francisca says:

    Usually I don’t read article on blogs, however I wish to say that this write-up very pressured me to check out and do it! Your writing taste has been amazed me. Thank you, quite great article.

  2. Thanks like your महेश भूपति का ऐ आई टी ऐ के स्पिन पर रिवर्स : कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे | Jamos News and Features

  3. I just want to mention I’m beginner to weblog and truly loved you’re page. Likely I’m going to bookmark your blog . You certainly have superb well written articles. Thank you for sharing your webpage.