Ad

Tag: आन्दोलन

राज नाथ सिंह को भाजपा की प्रधानी मिली :माला माल पर भी पहनने वाले का नाम लिखा होता है


झल्ले दी झल्लियाँ गल्ला

एक भाजपाई चीयर लीडर

ओये झाल्लेया मुबारकां देखा हसाडे लोह पुरुष लाल कृषण आडवानी ने पार्टी की छवि सुधारते हुए राजनाथ सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवा कर कांग्रेस की बोलती बंद कर दी | हसाड़े अध्यक्ष नितिन गडकरी को चोर कहते फिरते थे|कांग्रेस की दबंगई तो देखो अब गडकरी के पीछे एन चुनाव के समय आयकर विभाग को लगा दिया |लेकिन हमने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली|अगर कांग्रेस वाले डाल डाल हैं तो हम भी पात पात हैं|अब राज नाथ सिंह के बारे कोई कुछ बोल के तो दिखाए| अब बीजेपी में किसी अनैतिक कार्य से किसी तरह का समझौता नहीं होनेपायेगा| सुशासन के लिए समर्पित अनैतिक आचरण से समझौता नहीं किया जायेगा |.ओये हसाड़े अडवानी जी ने कहा है ” राजनाथ सिंह 2014 की लड़ाई जितवाएंगे”.भाई राज नाथ जी यूं पी के मुख्य मंत्री रहे हैं और वहां लोक सभा की ८० सीटें हैंऔरकेंद्र में सरकार बनवाने में यूं पी की हमेशा मुख्य भूमिका रही है| एन डी ऐ के घटक दलों ने भी राजनाथ सिंह की ताज पोशी पर हामी भर दी है| अब एन डी ऐ भी मजबूत होकर उभरेगा| ठाकुर साहेब नेहिन्दुओं के खिलाफ बोलने वाले गृह मंत्री शिंदे पर शिकंजा कसते हुए कह दिया है “शिंदे पूरे देश की हवा में जहर घोलना चाहते हैं और इस बयान के विरोध में पार्टी ने कल से सारे देश में आंदोलन चलाने का फैसला किया है”

राज नाथ सिंह को भाजपा की प्रधानी मिली

झल्ला

खैर मुबारक जी राज नाथ जी की इस अप्रत्याशित +अघोषित+ दोबारा[ निर्विरोध] ताज पोशी ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है “दाने दाने पर खाने वाले का नाम तोलिखा होता ही है मगर माला माला पर पहनने वाले गले का और फ्लावर बुके लेने के लिए हाथों का नाम भी लिखा होता है| गडकरी को रोक कर अपने गुट के किसी को अध्यक्ष नहीं बनवा पाने और और राज नाथ सिंह की नजदीकी आपके आर एस एस के साथ होने से यह भी साबित हो गया “भाजपा में होइय्ये वोहे जो संघ रची राखा ”