Ad

Tag: एन डी ऐ को एन डी ऐ +बनाओ

भाजपा को विश्वसनीय और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक जुट हो जाना चाहिए:एल के आडवाणी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 2014 तक नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यावधि चुनाव होना तय है। लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए अच्छा अवसर है| कार्यकर्ताओं को पार्टी की छवि को

विश्वसनीय’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ बनाने के लिए एक जुट हो जाना चाहिए|


सूरज कुंड में आयोजित राष्ट्रीय परिषद् की तीन दिवसीय सम्मलेन के समापन भाषण में लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बावजूद 10-15 दिन पहले उनकी सोच अलग थी लेकिन अब सरकार बीमार हो चुकी है। यह अब वेंटिलेटर /आईसीयू (सघन चिकित्सा कक्ष) में है।
आडवाणी ने कहा, कि कांग्रेस के सहयोगियों को भी अब लगने लगा है कि यदि सरकार गिर जाती है तो यह अच्छा ही होगा। पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा, ”मुझे बहुत हद तक लगता है कि इस सरकार कि जीवन रक्षक प्रणाली २०१४ से पहले ही अलग हो जाए और वेंटिलेटर न रहे उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से कहा कि पार्टी को अगले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर देना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता ने यूं पी ऐ की सरकार पर जम कर प्रहार करते हुए कहा, ”मैंने वर्ष 1947 में देश के आजाद होने के बाद से अब तक सभी सरकारों को करीब से देखा है, पहले एक पत्रकार के रूप में, फिर एक पार्टी कार्यकर्ता और बाद में एक सांसद के रूप में। लेकिन इस तरह की सरकार कभी नहीं देखी।”
उन्होंने सरकार के पतन के कारण गिनाते हुए कहा, [१]मौजूदा सरकार का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के साथ है। [२]प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने अधिकार सोनिया को स्थानांतरित कर दिए हैं।” श्री आडवाणी ने कहा, ”वर्ष 2009 में मैंने मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री बताया था। तब कुछ लोगों ने मेरे बयान को अनुचित बताया था, लेकिन आज मेरी बात सही साबित हुई। मैंने जो कुछ भी कहा था, लोग आज उस पर सहमति जता रहे हैं।”
आडवाणी ने एन डी ऐ को एन डी ऐ+ बनाने के लिए अगले लोकसभा चुनाव को पार्टी के लिए बड़ा अवसर करार देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की ‘विश्वसनीय’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ छवि बनाएं। कांग्रेस का ‘विश्वसनीय विकल्प’ बनने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एन डी ऐ के घटक और अल्प संख्यकों के विशवास को जीतना होगा|

‘यदि मौजूदा परिस्थिति में भी कांग्रेस बच निकलती है तो इससे यही साबित होगा कि सभी राजनीतिक पार्टियां समान व भ्रष्ट हैं।”
”हमारा लक्ष्य साफ होना चाहिए। यदि भाजपा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार नहीं होगा। हमें इस तरह की विश्वसनीयता पैदा करनी चाहिए।”
आडवाणी ने कहा, ”हमें लोगों को विश्वसनीय ढंग से बताना चाहिए कि जिस परिवर्तन की वे तलाश कर रहे हैं, वह सिर्फ सरकार बदलने से नहीं हो सकता, बल्कि ऐसी सरकार से होगा, जो देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो।”

बैठक में पार्टी नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा, देश दोराहे पर है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग ने सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है। वहीं गडकरी ने कहा,कि यह देश की राजनीति को नई दिशा देने का वक्त है।

अब तक अध्यक्ष केवल तीन वर्षो के कार्यकाल के लिए अपने पद पर रह सकता था। भाजपा के संविधान की धारा 21 के अनुसार, कोई भी योग्य व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के पद पर हो सकता है और प्रत्येक कार्यकाल तीन-तीन वर्षो का होगा। इस प्रस्ताव से दिसंबर में कार्यकाल पूरा करने जा रहे नितिन गडकरी के दुबारा अध्यक्ष बनाने का रास्ता साफ हो गया है|