प्रधान मंत्री डॉ. मन मोहन सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री खुर्शीद आलम खान [९४] के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री सिहं ने पूर्व विदेश मंत्री श्री खुर्शीद आलम खान की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पी एम् ने कहा कि श्री खुर्शीद आलम खान के निधन से राष्ट्र ने एक महान सपूत और लोक सेवक खो दिया है।
अपने शोक संदेश में डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा है कि डॉक्टर खान ने कई क्षेत्रों में देश को अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की आधुनिक, उदार और लोकतांत्रिक राजनीति में विदेश नीति, शिक्षा प्रणाली और विधायी क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि श्री खान संवैधानिक मूल्यों और स्वतंत्रता आंदोलन के संस्थपकों द्वारा बताए गए आदर्शों के प्रति वचनबद्ध थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशमंत्री+ सांसद + शिक्षाविद् के रूप में उन्होंने जो कार्य किए हैं, उनका अनुकरण आने वाली पीढि़यों को करना चाहिए।
खुर्शीद आलम खान मौजूदा विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पिता होने के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत जाकिर हुसैन के दामाद भी थे|
Recent Comments