Ad

Tag: जेठ ने भाभी का बलात्कार किया

बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज़ करवाने के लिए समाजवादियों को भी उ.प्र. में झंडे उठाने पड़ गए

[मेरठ]उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर विपक्ष तो आरोप लगाता ही आ रहा है लेकिन आज सत्ता रुड समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी मजबूरन मेरठ पोलिस से न्याय पाने के लिए पार्टी का झंडा उठाना पड़ गया|
स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज पोलिस अधिकारियों के खिलाफ वरिष्ठ पोलिस अधीक्षक के समक्ष प्रदर्शन किया और नारे लगाये तब जा कर विभागीय चैनलों से होते हुए अपराध की ऍफ़ आई आर लावड थाणे में दर्ज़ की गई|धारा ३७६+५२३ आदि में रिपोर्ट दर्ज़ की गई है|
गौरतलब है कि एक जेठ प़र अपनी छोटी भाभी के साथ बलात्कार करके उसे घर से निकलने का आरोप लगाया गया है| लेकिन इस विषय में लावड थाणे में ऍफ़ आई आर दर्ज़ नही की गई|ऊपर से नीचे तक सभी जगह तालम टोल ही चलती रही| पार्टी के महानगर सचिव शाहनवाज कुरैशी के अनुसार पार्टी के महानगर अध्यक्ष और एस एस पी के हस्तक्षेप के बावजूद थाना प्रभारी रिपोर्ट लिखने को तैयार नही हुए|इसी से मजबूर होकर आज कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के झंडे उठालिये और वरिष्ठ पोलिस अधिकारिओं के समक्ष रोष प्रकट किया|