सलमान खुर्शीद ने जबसे विदेश मंत्रालय का चार्ज संभाला है तभी से बेशक विदेश निति की आलोचना हो रही है लेकिन एक बात सकारात्मक नोट की गई है के विदेश मंत्रालय ने विदेशों में अपने राजदूत नियुक्त करते समय महिला अधिकारियों के साथ पूर्ण न्याय कराने का प्रयास किया है|
विदेश मंत्रालय की वेबसाईट के अनुसार मई माह में ६ नियुक्तियों में से चार महिला अधिकारी हैं|
[१] सुश्री मंजू सेठ (वाईओए: 1996), वर्तमान में मेडागास्कर में भारत के राजदूत को अंटानानारिवो में निवास के साथ संयुक्त रूप से कोमोरोस संघ में भारत के राजदूत के रूप में अधिकृत किया गया है।
[२]श्रीमती राधिका लोकेश को आयरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है
श्रीमती राधिका लोकेश (आईएफएस: 1982) को आयरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।श्रीमती प्रीति सरन को समाजवादी गणराज्य वियतनाम में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
[३]श्रीमती प्रीति सरन (भारतीय विदेश सेवा: 1982) को समाजवादी गणराज्य वियतनाम में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
[४]श्रीमती नरिन्दर चौहान, सर्बिया गणराज्य के लिए भारत की अगली राजदूत नियुक्त
श्रीमती नरिन्दर चौहान (भाविसे: 1985), सर्बिया गणराज्य के लिए भारत की अगली राजदूत नियुक्त की गई हैं।
[अ]श्री नीरज श्रीवास्तव (भाविसे: 1983), डेनमार्क के लिए भारत के अगले राजदूत नियुक्त किए गए हैं।
[आ]श्री के. जीव सागर (भाविसे: 1991), घाना गणराज्य के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं।महिलाओं के लिए सत्ता में आरक्षण के बिल को यद्यपि पास कराने में केंद्र सरकार विफल रही है लेकिन नियुक्तियों में न्याय एक सकारात्मक कदम कहा जा सकता है|
Recent Comments