Ad

Tag: Salman Khurseed

अरविन्द केजरीवाल कल तक कांग्रेस के लिए तुच्छ मच्छर थे लेकिन आज दुर्लभ शेर हैं जिसके लिए सुरक्षा जरूरी है

आम आदमी पार्टी[आप] के कन्वीनर अरविन्द केजरीवाल को कांग्रेस कभी एक तुच्छ मच्छर समझती थी वोही केजरीवाल आज मूलयवान शेर होगया है तभी उसे बचाने के लिए सरकारी बंग्लो+गाडी+सुरक्षा का घेरा जरूरी बताया जा रहा है|विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कभी एक चैनल में प्रश्नो के उत्तर में बताया था कि केजरीवला एक मच्छर से ज्यादा नहीं हैं और मच्छर को मारने के बजाय उसे उड़ा दिया जाता है इसके जवाब में केजरीवाल ने सवयम को डेंगू का मच्छर बता कर उसका मजाक उड़ाया था| प्रोटोकॉल को लेकर कांग्रेस में यह बदलाव “आप” पार्टी द्वारा दिल्ली की सत्ता पाने और अब लोक सभा के चुनावों में उतरने की घोषणा के बाद आया लगता है|केजरीवाल ने सुरक्षा +लाल बत्ती+बंग्लो लेने से इंकार कर दिया है |
आप पार्टी ने दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों मे आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े फैसले लिए है |
आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पार्टी 10 जनवरी से एक देशव्यापी अभियान शुरू करेगी, जिसका नाम होगा ‘मैं भी आम आदमी’। इस अभियान में पार्टी लोगों से अपील करेगी कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और इसके लिए कई फीस न वसूली जाएगी। गोपाल राय की कमान में यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा| श्री यादव ने बताया कि उम्मीदवारों के लिए 15 जनवरी तक आने वाली अर्जियों को प्राथमिकता दी जाएगी हालांकि उसके बाद भी अर्जियां भी स्वीकार की जाएंगी।
पहले दिन शनिवार की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल को देश का अगला पीएम होने की इच्छा व्यक्त की थी मगर केजरीवाल ने लोक सभा का चुनाव लड़ने के लिए इंकार कियाहै। .

विदेश मंत्रालय की एक माह में छह नियुक्तियों में से चार महिला अधिकारियों को राजदूत बनाया गया है

सलमान खुर्शीद ने जबसे विदेश मंत्रालय का चार्ज संभाला है तभी से बेशक विदेश निति की आलोचना हो रही है लेकिन एक बात सकारात्मक नोट की गई है के विदेश मंत्रालय ने विदेशों में अपने राजदूत नियुक्त करते समय महिला अधिकारियों के साथ पूर्ण न्याय कराने का प्रयास किया है|
विदेश मंत्रालय की वेबसाईट के अनुसार मई माह में ६ नियुक्तियों में से चार महिला अधिकारी हैं|
[१] सुश्री मंजू सेठ (वाईओए: 1996), वर्तमान में मेडागास्कर में भारत के राजदूत को अंटानानारिवो में निवास के साथ संयुक्‍त रूप से कोमोरोस संघ में भारत के राजदूत के रूप में अधिकृत किया गया है।
[२]श्रीमती राधिका लोकेश को आयरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है
श्रीमती राधिका लोकेश (आईएफएस: 1982) को आयरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।श्रीमती प्रीति सरन को समाजवादी गणराज्य वियतनाम में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
[३]श्रीमती प्रीति सरन (भारतीय विदेश सेवा: 1982) को समाजवादी गणराज्य वियतनाम में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
[४]श्रीमती नरिन्दर चौहान, सर्बिया गणराज्य के लिए भारत की अगली राजदूत नियुक्त
श्रीमती नरिन्दर चौहान (भाविसे: 1985), सर्बिया गणराज्य के लिए भारत की अगली राजदूत नियुक्त की गई हैं।
[अ]श्री नीरज श्रीवास्तव (भाविसे: 1983), डेनमार्क के लिए भारत के अगले राजदूत नियुक्त किए गए हैं।
[आ]श्री के. जीव सागर (भाविसे: 1991), घाना गणराज्य के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं।महिलाओं के लिए सत्ता में आरक्षण के बिल को यद्यपि पास कराने में केंद्र सरकार विफल रही है लेकिन नियुक्तियों में न्याय एक सकारात्मक कदम कहा जा सकता है|