Ad

Tag: मेथोडिस्ट

चरनी के लाल प्रभु यीशु के जन्म पर पूरे विश्व में खुशियाँ मनाई जा रही है

चरनी के लाल प्रभु यीशु के जन्म पर पूरे विश्व में खुशियाँ मनाई जा रही है

:चरनी के लाल के आगमन पर आज पूरे विश्व में खुशियाँ मनाई जा रही हैं,गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाए हो रही है और उपहार वितरित किये जा रहे हैं|प्रभु यीशु को मानने वाले पूरे विश्व में सबसे बड़े समुदाय[ क्रिस्चियन ] के रूप में विद्यमान है| मेरठ में भी मेथोडिस्ट, केथोलिक्स[दुर्ग] और प्रोटेस्टेंट[दुर्ग] समुदाय ने गिरजाघरों में प्रभु यीशु के आगमन के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया|चर्चेस में प्रभु के जीवन से सम्बंधित झांकिया सजाई गई| मसीही [ईसाई]समुदायों में सबसे पवित्र व बड़ा पर्व क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। लोग गिरजाघरों के अलावा अपने घरों में भी आकर्षक चरनी बनाये हैं, जिसमें प्रभु यीशु के बाल रूप व उनके अनुयायियों की प्रतिरूप दर्शाई गई है। इसके अतिरिक्त क्रिसमस तारा व क्रिसमस ट्री को भी सजाया गया है।प्रस्तुत है कैमरे की नज़र से कुछ झांकिया