Ad

Tag: क्रिसमस

कैप्टेन अमरिंदर ने मिलजुल कर क्रिसमस मनाने की अपील के साथ शुभकामनाएं बरसाई

[चंडीगढ़,पंजाब]कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने मिलजुल कर क्रिसमस मनाने की अपील के साथ शुभकामनाएं बरसाई
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी ईसाइयों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपील की कि असहनशीलता और सांप्रदायिक घृणा से ऊपर उठकर वैश्विक भाईचारे और धर्मनिरपेक्ष सद्भाव के बंधन को मजबूत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्रेम एवं करुणा का संदेश आज भी दुनिया भर में लोगों की जिंदगी रोशन कर रहा है और भाईचारे एवं मित्रता के प्रति सभी का मार्गदर्शन करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे मिल-जुलकर क्रिसमस का त्योहार मनाएं।

चरनी के लाल प्रभु यीशु के जन्म पर पूरे विश्व में खुशियाँ मनाई जा रही है

चरनी के लाल प्रभु यीशु के जन्म पर पूरे विश्व में खुशियाँ मनाई जा रही है

:चरनी के लाल के आगमन पर आज पूरे विश्व में खुशियाँ मनाई जा रही हैं,गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाए हो रही है और उपहार वितरित किये जा रहे हैं|प्रभु यीशु को मानने वाले पूरे विश्व में सबसे बड़े समुदाय[ क्रिस्चियन ] के रूप में विद्यमान है| मेरठ में भी मेथोडिस्ट, केथोलिक्स[दुर्ग] और प्रोटेस्टेंट[दुर्ग] समुदाय ने गिरजाघरों में प्रभु यीशु के आगमन के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया|चर्चेस में प्रभु के जीवन से सम्बंधित झांकिया सजाई गई| मसीही [ईसाई]समुदायों में सबसे पवित्र व बड़ा पर्व क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। लोग गिरजाघरों के अलावा अपने घरों में भी आकर्षक चरनी बनाये हैं, जिसमें प्रभु यीशु के बाल रूप व उनके अनुयायियों की प्रतिरूप दर्शाई गई है। इसके अतिरिक्त क्रिसमस तारा व क्रिसमस ट्री को भी सजाया गया है।प्रस्तुत है कैमरे की नज़र से कुछ झांकिया

सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की मौज

सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की मौज

सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में आज क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया |स्कूल परिसर में लाल सफ़ेद गुब्बारों से सजी घोड़ा गाडी में सांटाक्लाज के साथ सवारी बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही|
प्रधानाचार्य प्रेम मेहता ने आपसी प्रेम एवं भाई चारे को बढाने के लिए सभी धर्मो का आदर किया जाना चाहिए|कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा ग्रोवर ने किया|

हेवार्ड प्लास्तेड और शिवांगी में क्रिसमस की धूम

हेवार्ड प्लास्तेड और शिवांगी में क्रिसमस

प्रभु यीशु के स्वागत के लिए तैय्यारियाँ जोरो शोरों से चल रही हैं|स्कूलों में प्रभु के जीवन से जुड़े प्रसंगों से सम्बन्धित प्रेरणा दायक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे|प्रस्तुत है हेवार्ड प्लास्तेड गर्ल्स इंटर कालेज और शिवांगी में आयोजित कार्यकारो की कुछ झलकियाँ

सेंट थामस गर्ल्स इंटर कालेज में क्रिसमस हर्षोल्लास से मनाया:+mas Celebration

क्रिसमस की धूम मचने लगी है | स्कूलों में इस त्यौहार को समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है|आज सेंट थामस गर्ल्स इंटर कालेज में क्रिसमस हर्षोल्लास से मनाया गया |पास्टर पी. बेंजामिन ने प्रभु यीशु की प्रेयर के साथ समारोह का उदघाटन किया| इस अवसर पर प्रभु यीशु के प्रेरणा दायक जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमे शीबा,रुबीना, नाज़रीन,आफरीन,मोनिका,नगमा,मेघा,फरहीन, हुमैरा आदि ने भावपूर्ण अभिनय किया|
प्रधानचार्या आशा के नाथन ने प्रभु यीशु के उपदेशों को सुनाया| प्रबंधक रेव्ह सुशील कुमार द्वारा क्रिमस के उपहार वितरित किये गए|श्रीमति साधना शर्मा,रेनू राबर्ट,आशा,ऋतू रोनिका,नोमिता,रूचि मित्तल,चित्रा दास,सीमा मैसी,आदि ने सहयोग दिया|