केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर शिकंजा कसने के लिए भाजपा ने आज सड़क से संसद तक लडाई जारी रखने का ऐलान किया|देश के ज़िलामुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है|आज सुबह राजधानी में जंतर मंतर पर अपने २४ घंटे के धरने प्रदर्शन के शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय न्रेतत्व ने सत्ता रूड कांग्रेस को चेतावनी देते हुए शिंदे को बर्खास्त करने और माफी मांगने की शर्त रखी है |लोक सभा में विपक्ष की अध्यक्षा श्री मति सुषमा स्वराज ने भगवा और आतंक वाद के मायने बताते हुए कहा कि भगवा और आतंकवाद दोनों के अर्थ एक दूसरे के विपरीत हैं|उन्होंने कहा कि अगर भगवा को देखना है तो अल्लाहाबाद के कुम्भ में जाकर देखना चाहिए | पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने शिंदे के बयाँ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सभी भाजपा सांसदों को उनके नेताओं के साथ आतंकवादी कहा है यह असहनीय हैं इसके दूरगामी परिणाम निकलेंगे| शिंदे के इस आपत्तिजनक बयाँ और कांग्रेस के मौन समर्थन से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी भारत को ही आतंकवाद का गढ़ बताने लग गए हैं इससे देश कि छवि धूमिल हुई है|राज नाथ सिंह ने आज अनेकों टी वी चेनलों पर कांग्रेस को चेतावनी दी है|
सुशील कुमार शिंदे
सुशील कुमार शिंदे से आज सुबह जब पत्रकारों ने जवाब माँगा तो शिंदे नो कमेंट्स कह कर निकल गए|
शिंदे के खिलाफ केस
दिल्ली निवासी वी पी कुमार ने दिल्ली की एक अदालत में सुशील कुमार शिंदे के विरुद्ध मान हानि का दावा दायर कर दिया है|इस याचिका में शिंदे पर दो समुदायों पर वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है|
मेरठ
मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मेरठ में कल २५ जनवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
Recent Comments