Ad

Tag: सबसे ज्यादा टेक्स वसूली पर भी विमानन अवय्व्स्थायें

सबसे ज्यादा टेक्स वसूली फिर भी हवाई जहाजों के एक्सीडेंट्स

संभवत विश्व में सबसे महंगी टेक्स वसूलने वाली भारतीय सिविल एविएशन द्वारा सुविधाओं के नाम पर केवल दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते छेत्र ही मुहैय्या करवाए जा रहे हैं| इससे ना केवल डी जी सी ऐ द्वारा मुहैय्या करवाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर लगे हुए प्रश्न चिन्ह का साईज बड़ा हो रहा है वरन यात्रिओं की जान भी जोखिम में डाली जा रही है| एयरपोर्ट्स पर यानों के लिए ट्रेफिक कंट्रोल नहीं होने के कारण बुधवार को फिर एक यान दुर्घटना का शिकार हो गया| बैंगलूरू जा रहे किंगफिशर एयरलाइन के विमान का अगला हिस्‍सा एक वाहन से टकराने के बाद क्षतिग्रस्‍त हो गया। विमान से टकराने वाला वाहन यात्रियों का सामान लेकर जा रहा था। इस घटना के बाद विमान बुधवार को उड़ान नहीं भर पाया। विमान में सवार सभी 48 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
यात्रियों को अन्‍य विमानों में बैठाकर रवाना किया गया। मिस मेनेजमेंट के कारण इस कम्पनी में लगातार घाटा बुक किया जा रहा है| यहाँ तक कि स्टाफ की तनख्वाहें भी लंबित हैं |अब ऍफ़ डी आई के आने की खबरों से किंग फिशर एयर लाईन्स के शेयर कुछ सुधार पर आ रहे हैं तो इस प्रकार के एक्सीडेंट्स शुरू हो गए हैं|
अव्यवस्थाओं के चलते ही जेटलाइट ने भी मंगलवार रात यात्रियों को खूब तरसाया। जेटलाइट की मुंबई-नागपुर-भोपाल की उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू-२२१५ में 1.45 मिनट तक 91 यात्री विमान में फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों को भारी दिक्कत व परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी और खाने तक के लिए तरसना पड़ा। विशेष यह कि उड़ान में देरी की यात्रियों को भी जानकारी नहीं दी गई थी।
विलंब के लिए उड़ान में तकनीकी वजह जिम्मेदार बताई गई। बताया गया कि लैंडिंग गलत तरीके से की गई थी, जिस कारण यात्रियों की चीखें भी निकलीं।

सबसे ज्यादा टेक्स वसूली फिर भी हवाई जहाजों के एक्सीडेंट्स