Ad

Tag: ९८ नोट आउट खुशवंत सिंह

98 नॉट आउट खुशवंत सिंह लाये नई किताब खुशवंतनामा: दी लेसंस ऑफ माई लाइफ’

98 नॉट आउट ,साहित्यकार, इतिहास कार,खुशवंत सिंह अपने ९८ वें जन्म दिन पर लाये है एक नई किताब खुशवंतनामा: दी लेसंस ऑफ माई लाइफ’ |अपने निवास पर २ फरवरी शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक निजी समारोह में खुशवंत सिंह ने अपनी नई किताब ‘खुशवंतनामा: दी लेसंस ऑफ माई लाइफ’ की पहली प्रति प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी श्री मति गुरशरण कौर को भेंट की।
खुशवंत सिंह का जन्म 2 फरवरी को हडाली [अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ]में हुआ। इनके नाम अनेकों उपलब्धियां दर्ज़ हैं|भारत के विदेश मंत्रालय में विदेश सेवा के महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे। 1980 से 1986 तक राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे| ‘योजना’ के संस्थापक संपादक होने के साथ ही इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया+, नेशनल हेराल्ड+ और हिन्दुस्तान टाइम्स के संपादक रहे।उन्होंने पाकिस्तान मेल+,दि कंपनी ऑफ़ वूमन+ दिल्ली और ए हिस्ट्री ऑफ सिख जैसी किताबें लिखीं। 1974 में उन्हें पद्म भूषण मिला, लेकिन 1984 में स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई के विरोध में उन्होंने यह सम्मान लौटा दिया। वर्ष 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया| सिक्खों का इतिहास उनकी प्रसिद्ध ऐतिहासिक कृति है। 2000 ई. में उनको ‘वर्ष का ईमानदार व्यक्ति’ सम्मान मिला था। खुशवंत सिंह का लेखन अभी भी जारी है |जमोस न्यूज डाट काम परिवार की तरफ से इनके दीर्घायु होने की कामना की जाती है और आशा की जाती है कि सुखी जीवन से ऐसे ही लिखते हुए शतक भी बनाएं |