Ad

Tag: Appointments Committee of Cabinet

कैबिनेट सचिव अजीतकुमार सेठ [भ.प्र.से] का कार्यकाल जून २०१५ तक बढ़ा

[नई दिल्ली ]कैबिनेट सचिव अजीत कुमार सेठ का कार्यकाल जून २०१५ तक बढ़ा| श्री सेठ का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति[ ACC ] ने कैबिनेट सचिव श्री अजीत कुमार सेठ, भारतीय प्रशासनिक सेवा (उत्तर प्रदेशः 74) को 13/12/2014 के बाद से छह महीने का सेवा विस्तार देने की मंजूरी दी है जोकि १२ जून २०१५ तक होगी|
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने श्री सेठ की कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्ति को वर्ष १४ जून २०११ से मंजूरी दी थी |गौरतलब है कि श्री सेठ के पूर्ववर्ती एम चंद्रशेखर को भी तीन बार सेवा विस्तार प्रदान किया गया था