Ad

Tag: CabinetSecretaryAjitKumarSeth

पी.के सिन्हा [IAS[ने आज कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला

श्री पी.के सिन्हा [IAS[ने आज कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला |श्री सिन्हा उत्तर प्रदेश केडर से हैं और इन्होने अजित कुमार सेठ का स्थान ग्रहण किया है
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी श्री प्रदीप कुमार सिन्हा ने आज कैबिनेट सचिव का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने श्री अजीत कुमार सेठ का स्थान लिया है। श्री सिन्हा इससे पहले कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी पद पर थे।
वह केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

कैबिनेट सचिव अजीतकुमार सेठ [भ.प्र.से] का कार्यकाल जून २०१५ तक बढ़ा

[नई दिल्ली ]कैबिनेट सचिव अजीत कुमार सेठ का कार्यकाल जून २०१५ तक बढ़ा| श्री सेठ का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति[ ACC ] ने कैबिनेट सचिव श्री अजीत कुमार सेठ, भारतीय प्रशासनिक सेवा (उत्तर प्रदेशः 74) को 13/12/2014 के बाद से छह महीने का सेवा विस्तार देने की मंजूरी दी है जोकि १२ जून २०१५ तक होगी|
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने श्री सेठ की कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्ति को वर्ष १४ जून २०११ से मंजूरी दी थी |गौरतलब है कि श्री सेठ के पूर्ववर्ती एम चंद्रशेखर को भी तीन बार सेवा विस्तार प्रदान किया गया था