Ad

Tag: culture and history of unity

देश की सभ्यता और तालमेल में रचे बसे होली के रंगों में एक रंग मनोरंजन का भी है:कपिल सिब्बल

चांदनी चौक में चुनावी त्रिकोण में फंसे कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने अनूठे और रोचक अंदाज में होली की शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं | कपिल सिब्बल की वेबसाइट पर एक विडियो अपलोड किया गया है जिसमे होली के विभिन्न रंगों का महत्व बताया गया है स्क्रीन पर मन को लुभाते रंगों के महत्व को बताती कमेंट्री बांधे रखती हैं |होली के
लाल रंग को खुशहाली और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया गया है
पीला पवित्र और शुभ है
नीला अंतहीन आकाश को दर्शाता है
हरे से उम्मीद की लौ जलती रहती है जबकि
सफ़ेद रंग शांति से बुराई के अंत को दर्शाता है होली के ये रंग देश के रंग हैं |
विडियो के अंत में कपिल सिब्बल सवयम स्क्रीन पर आकर होली की शुभ कामनाएं देते हुए कहते हैं की होली के इन रंगों में एक रंग मनोरंजन का भी है| होली की यह रंगत हिंदुस्तान की सभ्यता में रची बसी है| इसी से सभ्यता का तालमेल है और सभ्यता के इसी तालमेल से देश मजबूत है |
कपिल सिब्बल दिल्ली की चांदनी चौक से सांसद हैं यहाँ से आम आदमी पार्टी के आशुतोष और भाजपा के डॉ हर्षवर्धन मैदान में आ चुके हैं
There is beautiful togetherness in the colours and celebration of Holi, just as there is in our culture and history of unity in diversity. Wishing you all a very Happy Holi. Be safe, and have fun!