प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए मौसम का फल,और दही का प्रयोग जरूरी है | फ़्रांस के बुरग्नि विश्विद्यालय में फिसिलोजी विभाग में २५ वर्षो से मोटापा और मधुमेह पर काम कर रहे नईम खान ने यह विचार व्यक्त किये|
जाग्रति विहार में प्रगति विज्ञानं संस्था के कार्यालय पर पत्रकारो से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मौसम का फल,और दही हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है,और इसी विषय पर वे भारत में सफदरजंग असपताल में अतिथि व्यख्यान के लिए भी आये है|
उन्होंने बताया कि अगर इंसान १० साल तक मोटा बना रहे तो उसे मधुमेह का रोग जरुर होता है। उन्होंने बताया कि भारतीय भोजन संसार का सबसे संतुलित भोजन है जिसमे दाल चावल एक दूसरे के पूरक है साथ ही शारीर में ऍफ़ ए एस और सी डी ३६ नामक जीन अतिरिक्त वसा को जलाती हैऔर मोटापे को नियंत्रित रखती है जबकि इनकी कमी वसा को शरीर में इकट्ठा कर लेती है। इससे बचने के लिए चिकनाई और चीनी ना खाये पर 20 मिनट की कसरत जरूर की जानी है |
फ़ोटो कैप्शन
जाग्रति विहार में प्रगति विज्ञानं संस्था के कार्यालय पर पत्रकारो से बात करते हुए फ्रांस से आये वैज्ञानिक नईम खान[लेफ्ट] और साथ में प्रगति विज्ञानं संस्था के दीपक शर्मा
Recent Comments