Tag: Gallup survey
एक करोड़ भारतीयों की पहली पसंद आर्थिक तंगी झेल रहे अमेरिका में स्थाई रूप बसना है:Question Mark On Indian Development
गैलप के ताज़ा सर्वेक्षण में बताया गया है कि दुनियाभर के 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग अमेरिका में बसना चाहते हैं|इसके १०% भारतीय हैं| यह भारत में विकास के दावों पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है|
इसके अलावा चीन के 1.9 करोड़ और नाइजीरिया के 1.3 करोड़ लोगों की समान पसंद है|
गैलप की ओर से किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा माइग्रेशन विशाल आबादी वाले चीन और भारत जैसे देशों से ही होगा।
ब्राजील एवं बांग्लादेश के 60-60 लाख लोग अमेरिका में स्थायी रूप से बसने की इच्छा रखते हैं।आश्चर्य जनकरूप से बड़ी आबादी वाले ईरान और पाकिस्तान से बहुत ज्यादा लोग इंट्रेस्टेड नही हैं|
पाकिस्तानी लोगों के लिए सऊदी अरब और ब्रिटेन पहली पसंद है| ईरानी लोगों की पहली पसंद जॉर्डन और लेबनान बताई गई हैं।
गैलप के मुताबिक अमेरिका में स्थायी रूप से बसने की इच्छा रखने वाले लोगों का प्रतिशत खास दिलचस्प है।
लाइबेरिया के 37 % लोग अमेरिका में स्थायी रूप से बसना चाहते हैं। सियरा लियोन और हैती के 25 % लोग ऐसा चाहते हैं। अमेरिका में स्थायी रूप से बसने की इच्छा रखने वाले शीर्ष तीन देश अफ्रीकी महाद्वीप के हैं। दुनियाभर की 13 %युवा आबादी यानी करीब 63 करोड़ लोग अपना देश छोड़कर स्थायी रूप से किसी दूसरे देश में बसना चाहते हैं।गैलप सर्वे
दुनियाभर के 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग बसना चाहते हैं अमेरिका में
दुनियाभर के लोगों के लिए अमेरिका अब भी है बसने की पसंदीदा जगह
चीन के 1.9 करोड़ और नाइजीरिया के 1.3 करोड़ लोगों की पसंद अमेरिका
Recent Comments