[चंडीगढ़,हरियाणा] हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह प्रतीक चिन्ह [लोगो] जारी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज गुड़गांव में हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह का बहुरंगी और संदेशों से लैस लोगो जारी किया ।
इस “लोगो” में हरियाणा की आकांक्षा और आगे की राह को भी दर्शाया गया है ।
एक नवंबर को गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष भर के स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की शुरूआत की जाएगी ।
इसी दिन हरियाणा के अस्तित्व का 50 साल पूरा होगा । राज्य की वैभवशाली और गौरवमयी इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
Recent Comments