Ad

Tag: GurmitRamRahim

गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत इन्सां को मिली जमानत

(पंचकूला)गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत इन्सां को मिली जमानत
पंचकूला की एक अदालत ने 2017 में हिंसा के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की अम्बाला जेल में बंद दत्तक पुत्री हनीप्रीत इन्सां को बुधवार को एक लाख ₹ के मुचलके पर जमानत दे दी।
पिछले शनिवार को यहां एक अन्य अदालत ने हिंसा के संबंध में उसके खिलाफ राजद्रोह के आरोप भी हटा दिए थे।
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराने के बाद हुई हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अपनी बीमार माता से मिलने को पैरोल नहीं

[चंडीगढ़] डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अपनी बीमार माता से मिलने को पैरोल नहीं
रोहतक जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल याचिका शुक्रवार को खारिज हो गई। सिंह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद हैं।
डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए यह आवेदन किया था।
सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने सिरसा उपायुक्त की एक रिपोर्ट के आधार पर आवेदन को अमान्य करार दिया।
डेरा प्रमुख की 83 वर्षीय मां नसीब कौर बीमार बताई गई हैं |