Ad

Tag: HITFormulaOfModi

नरेंद्र मोदी ने श्रावण सोमवार में पशुपति नाथ पूजा से धार्मिक पर्यटन बढ़ाया, फ्रेंडशिप डे परHITसे हिट किया

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में फ्रेंडशिप डे पर HITसे हिट करने के पश्चात आज सोमवार को भगवान पशुपति नाथ का रुद्राभिषेक करके धार्मिक पर्यटन भी बढ़ाया|विजिटर बुक में मोदी ने पशुपतिनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर को समान बताया| यह पहली बार हुआ है जब किसी पी एम ने यहाँ पूजा की है|इससे जवाहर लाल नेहरू की वोह नीति, जिसके अंतर्गत देश के बाहर कोई पी एम या राष्ट्रपति धार्मिक स्थल में जा कर पूजा नहीं करसकता, भी बदल गई है|
श्री मोदी ने रविवार को फ्रेंडशिप डे पर अपने HITहिट फार्मूले से नेपाल के जन मानस के दिलोदिमाग को हिट करने के पश्चात आज सावन के अंतिम सोमवार को भगवान पशुपति नाथ का रुद्राभिषेक+जलाभिषेक किया और धार्मिक पर्यटन का सन्देश भी दिया |
दो दिन के नेपाल दौरे पर गए श्री मोदी ने आज सावन के आखिरी सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। 108 बटुकों के मंत्रोचारण के बीच मोदी से पूजा संपन्न कराई गई। मोदी ने सांकेतिक रूप से 2501 किलो सफेद चंदन की लकड़ी भी मंदिर प्रशासन को भेंट की।यहाँ उन्हें प्रारम्परिक वाद्य यन्त्र और मंदिर का मॉडल भी भेंट किया गया|
प्रधानमंत्री मोदी ने पांचवीं सदी के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण महीने के अंतिम सोमवार के दिन दर्शन किए जिसका धार्मिक तौर पर काफी महत्व है।
श्री मोदी ने 27 हजार रुपए (नेपाली करेंसी में) की रसीद भी कटाई |यह राशि विशेष पूजा के लिए प्रत्येक के लिए मंदिर समिति की ओर से निश्चित की गई है,
फोटो कैप्शन
The Prime Minister, Shri Narendra Modi at the Pashupatinath Temple, in Kathmandu, Nepal on August 04, 2014.