Ad

Tag: India releases 88 Pakistani fishermen lodged in Indian jails

भारत ने पाकिस्तान को रमजान की,मानवीयता आधारित,सौगात के रूप में 88 मछुआरों को रिहा किया

[नई दिल्ली]भारत ने पाकिस्तान को मुबारक रमजान की ,मानवीयता आधारित ,सौगात के रूप में 88 मछुआरों को रिहा किया| पाकिस्तानी मछुआरों की रिहाई और उन्हें वापस उनके देश भेजने की कार्रवाई गुजरात सरकार के सहयोग से की गई ताकि वे रमजान के महीने में अपने परिवार वालों के साथ रह सकें|
भारत ने 88 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा कर दिया है। उन्हें उनके देश वापस भेज जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जून, 2015 को यह जानकारी टेलीफोन पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष को दी। ।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के जेलों मे कुल 115 पाकिस्तानी मछुआरे कैद थे, जिनमें से 88 पाकिस्तानी मछुआरों को पाकिस्तान सरकार द्वारा उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करने के बाद छोड़ दिया गया। सक्षम न्यायालयों की अनुमति लेने के बाद मानवीय आधार पर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले लिए गए। सभी 88 पाकिस्तानी मुछआरे आज गुजारात से चल दिए हैं और 21 जून, 2015 को उन्हें अटारी सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि 09 और पाकिस्तानी मछुआरे जेलों में बंद हैं जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि पाकिस्तानी सरकार ने कर दी है लेकिन उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार गृह मंत्रालय से इस संबंध में कोई संपर्क नहीं किया गया है।