Ad

Tag: Mizoram governor Kamla Beniwal

गुजरात फेम कमला बेनीवाल से मिजोरम की भी गवर्नरशिप छिनी

आखिरकार मिजोरम की राज्यपाल डॉ. (श्रीमती) कमला बेनीवाल को मिजोरम के राज्यपाल के पद से भी अलग कर दिया गया| बेनीवाल को मिजोरम की गवर्नर शिप छोड़ने के लिए कह दिया गया है |
राष्ट्रपति ने डॉ. (श्रीमती) कमला बेनीवाल को बीती रात मिजोरम के राज्यपाल के पद से मुक्त करने और उनकी जगह इस पद पर मणिपुर के राज्यपाल श्री विनोद कुमार दुग्गल को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
मिजोरम के गवर्नर ऑफिस में नियमित व्यवस्था किए जाने तक श्री विनोद कुमार दुग्गल को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मिजोरम की बर्खास्त राज्यपाल बेनीवाल कल संभवत: मिजोरम से जयपुर के लिए रवाना हो सकती हैं। बेनीवाल को उनका कार्यकाल इस वर्ष के नवम्बर तक था |
सर्वविदित है कि गुजरात के राज्यपाल के रूप में उनके और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी [अब पी एम] के रिश्ते कड़वाहट भरे थे ।बेनीवाल ने लोकायुक्त के पद पर आर ऐ मेहता की नियुक्ति भी मुख्य मंत्री के सुझाव के विपरीत जा कर की थी|इसके अलावा स्थानीय निकायों में महिलाओं को ५०% आरक्षण तथा कुछ अन्य विधेयकों को लेकर भी दोनों के बीच टकराव हुआ था।रविवार की शाम को पहले बेनीवाल को गुजरात से मिजोरम में वक्कोम पुरुषोतमन के स्थान पर .ट्रांसफर किया गया अब बर्खास्त किया गया है| बेनीवाल की ना केवल ह्यूफंग टूरिस्ट रिजॉर्ट की यात्रा को रद्द गया है वरन उनके लिए औपचारिक विदाई भोज का आयोजन भी खटाई में पढ़ा हुआ हैं|
कांग्रेस ने इसे बदले कि भवन से किया गया कार्य बताया है राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मिजोरम की राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल की बख्रास्तगी को असंवैधानिक करार देते हुए उन्हें पद से मुक्त किये जाने की कड़े शब्दों में निन्दा की है।जबकि भाजपा के कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इसे न्याय संगत बतायागौरतलब है कि बेनीवाल पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे हैं|
.