Ad

Tag: RaghurajSingh

भजपाई रघुराज ने अब नया विवाद खड़ा करते हुए बुर्के पर प्रतिबंध की मांग उठाई

(अलीगढ़ उप्र)भजपाई रघुराज सिंह ने अब नया विवाद खड़ा करते हुए बुर्के पर प्रतिबंध की मांग उठाई
भाजपा के एक नेता ने सोमवार को ‘बुर्के’ पर प्रतिबंध की मांग करके नया विवाद उत्पन्न कर दिया। उनका कहना है कि बुर्का राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
रघुराज सिंह ने कहा कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए जैसा अन्य कई देशों में है।
सिंह हाल ही में तब सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एएमयू के छात्रों को कथित तौर पर जिन्दा दफन करने की धमकी दी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा स्पष्ट मानना है कि बुर्का श्रीलंका, चीन, अमेरिका और कनाडा में इस्तेमाल नहीं होता। इसे हमारे देश में भी प्रतिबंधित होना चाहिए ताकि आतंकवादी इसका फायदा ना उठा पायें। शाहीन बाग में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का आतंकवादियों, चोरों और असामाजिक तत्वों को छिपने में मदद करता है इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।’
सिंह ने बुर्के की उत्पत्ति समझाते हुए कहा, ‘‘यह रामायण की शूर्पणखा से निकला। जब उसके नाक कान काटे गये तो वह अरब भाग गयी जहां छिपने के लिए रेगिस्तान था। चूंकि उसके नाक कान कट गये थे, इसलिए उसने बुर्के से अपना चेहरा छिपाया। बुर्का मानव के लिए आवश्यक नहीं है।’’
सिंह की पार्टी में स्थिति के बारे में पूछने पर भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि वह ना तो मंत्री हैं और ना ही विधायक।