Ad

Tag: Resignation Of Ajay Makan

अजय माकन ने केन्द्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दिया:दिल्ली में शीला दीक्षित के विकल्प के रूप में उतारे जाने की सम्भावना

केंद्रीय आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने केन्द्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया है|इससे अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है| ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अभी और मंत्री भी इस्तीफा दे सकते हैं ताकि संगठन से कुछ लोगों को मंत्रालय में जगह दी जा सके। दिल्ली की राजनीती में सफल नेता माने जाने वाले माकन को दिल्ली राज्य में “आप” पार्टी के जवाब में देखा जा रहा है| इस्तीफा देने के बाद माकन ने कहा कि उन्होंने पार्टी के काम के लिए इस्तीफा दिया है।माकन (49) इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे और बाद में उन्हें खेल एवं युवा मामलों का स्वतंत्र प्रभार संभाला। माकन को पिछले साल अक्टूबर में कैबिनेट दर्जा प्रदान किया गया।आअप पार्टी द्वारा ११ विधान सभा छेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी किये जाने के दिन ही माकन का इस्तीफा आया है|ऐसे में माना जा रहा है के मुख्य मंत्री श्री मति शीला दीक्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में माकन को दिल्ली राज्य में उतारा जा सकता है|
सूत्रों की माने तो युवा माकन को दिल्ली कांग्रेस में उच्च निर्णायक पद दिया जा सकता है|
गौरतलब है के दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री श्री मति दीक्षित पिछले 15 सालों से इस पद पर हैं। तीन बार लगातार महिला मुख्यमंत्री बनाने का रिकार्ड बना चुकी हैं|
कहा जाता है के इसी सफलता के चलते अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जेपी अग्रवाल और अजय माकन के साथ शीला के साथ संबंध मधुर नहीं हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और भाजपा लगातार शीला दीक्षित को निशाने पर ले रही हैं|
दिल्ली की राजनीति में दबदबा रखने वाले ललित माकन[स्वर्गीय] के भाई अजय माकन को यहां पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकल्प के तौर पर भी पेश किया जाता है।