Ad

Tag: Sanjeevani

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए

[मेरठ]अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज छात्राओं ने तुलिका चला कर पोस्टर बनाए और महिलाओं पर हो रहे उत्पीडन के विरुद्ध अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया|
आर जी पी जी कालेज में संजीवनी महिला संस्था द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस के लिए महिला हिंसा और समाधान नामक विषय दिया गया| इसमें एक सौ से अधिक प्रतिभाओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए| मुख्य अतिथि के रूप में
जिलाधिकारी की पत्नि श्रीमति ऋतू रिनवा और कालेज प्रधानाचार्या सीमा जैन उपस्थित रहीं|

श्रीमति ऋतू ने महिला उत्पीडन के खात्मे के लिए इस प्रकार के आयोजनों में लड़कियों के अलावा लड़कों को भी शामिल किये जाने को उपयोगी बताया |

स्वाति गुप्ता+सुनंदा+सुनीता+लवीना+अर्चना +अंजू गर्ग+अमृता अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया|निर्णायक मंडल में डाक्टर आर अग्रवाल+ मीनाक्षी जैन+एमी जैन रहीं|निशि जैन +छवि जैन +सीमा अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया