Ad

Tag: अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस

महिला के लिए सशक्तिकरण के मायने उनके स्तर के अनुसार भिन्न भिन्न है

झल्लीगल्लां
बुद्धिजीवी
ओए झल्लेया! अंतराष्ट्रीयमहिलादिवस की लख लख वधाइयाँ💐!ओये आज तो घर 🏠मे भरजाई 🌚जी की हकूमत चलनी है !
झल्ला
भापा जी!हसाडे मुल्क में हर वर्ग की महिला के लिए सशक्तिकरण के मायने भिन्न भिन्न है ।मसलन राजनीति में रुचि रखने वाली महिला के लिए केवल विधायिका में आरक्षण तक सीमित है।
व्यवसाई और बुद्धिजीवी महिला के लिए मंचो पर सम्मानित होने की लालसा रहती है
घरेलू महिला को कुछ घण्टो के लिए छुट्टी मगर
एक मजदूर महिला के लिए तो ध्याड़ी जरूरी है

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज संसद से सड़क तक महिलाओं के सशक्तिकरणके स्वर गूंजे

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज संसद से सड़क तक महिलाओं के सशक्तिकरणके स्वर गूंजे|

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज संसद से सड़क तक महिलाओं के सशक्तिकरणके स्वर गूंजे|

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज संसद से सड़क तक महिलाओं के सशक्तिकरणके स्वर गूंजे|संसद में महिला सांसदों को पहले बोलने का अवसर दिया गया |श्रीमती ज्या बच्चन+श्री मति सुषमा स्वराज+माया सिंह+अम्बिका सोनी+आदि ने महिलाओं के अधिकारों की बात कही|मेरठ में भी अनेकों कार्यक्रम हुए|आज बच्चा पार्क से महिलाओं के लिए एक विशेष बस को हरी झंडी दिखाई गई|आर जी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता और डिबेट हुई|नारी सशक्तिकरण के बेनर लेकर महिलाओं ने जुलुस निकाले |इस विशेष दिवस पर विशेष कर जिलाधिकारी की पत्नि ऋतू रिनवा ने अहम् भूमिका निभाई| झल्लेविचारानुसार
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज
करते हैं सबको नमन इस आशा के साथ
अगले वर्ष होगा सभी बलात्कारियों का दमन
संसद में सांसद बेशक कर रहे संकोच
वोह सभी मानेंगे ये सच्चाई एक रोज़
जब होगा उनके घर भी कन्या धन का आगमन
लक्ष्मी और सरस्वती में क्यूं कर करें अंतर
ये तीनो देवियों के नित पढे देवता मन्त्र
इन दोनों के साथ ही तो दुर्गा के पड़ते चरण

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए

[मेरठ]अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज छात्राओं ने तुलिका चला कर पोस्टर बनाए और महिलाओं पर हो रहे उत्पीडन के विरुद्ध अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया|
आर जी पी जी कालेज में संजीवनी महिला संस्था द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस के लिए महिला हिंसा और समाधान नामक विषय दिया गया| इसमें एक सौ से अधिक प्रतिभाओं ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता को रंग दिए| मुख्य अतिथि के रूप में
जिलाधिकारी की पत्नि श्रीमति ऋतू रिनवा और कालेज प्रधानाचार्या सीमा जैन उपस्थित रहीं|

श्रीमति ऋतू ने महिला उत्पीडन के खात्मे के लिए इस प्रकार के आयोजनों में लड़कियों के अलावा लड़कों को भी शामिल किये जाने को उपयोगी बताया |

स्वाति गुप्ता+सुनंदा+सुनीता+लवीना+अर्चना +अंजू गर्ग+अमृता अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया|निर्णायक मंडल में डाक्टर आर अग्रवाल+ मीनाक्षी जैन+एमी जैन रहीं|निशि जैन +छवि जैन +सीमा अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया