Ad

Tag: SunilLamba

सुनील लांबा होंगे नौसेना के २१वे भारतीय प्रमुख:धवन का स्थान लेंगे

[नयी दिल्ली] वाईस एडमिरल सुनील लांबा[पीवीएसएम] होंगे अगले नौसेना प्रमुख| लांबा, धवन का स्थान लेंगे
सुनील लांबा को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह 31 मई को प्रभार संभालेंगे। फिलहाल वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ :एफओसी..इन..सी: हैं।
नौवहन एवं निर्देशन में विशेषज्ञ 58 वर्षीय लांबा का नौसेना प्रमुख पद पर कार्यकाल तीन साल का होगा। वह एडमिरल आर के धवन का स्थान लेंगे जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के छात्र रह चुके लांबा नौसेना प्रमुख बनने वाले 21 वें भारतीय होंगे। प्रथम दो नौसेना प्रमुख ब्रिटिश थे।
वह 31 मई को एडमिरल धवन से पदभार लेंगे और वह 31 मई 2019 तक इस पर रहेंगे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ताके अनुसार सरकार ने वाइस एडमिरल सुनील लांबा को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 31 मई की दोपहर से प्रभावी होगी।
वह अग्रिम पंक्ति के चार जंगी जहाज़ों की कमान संभाल चुके हैं
जिनमें आईएनएस काकीनाडा,
आईएनएस हिमगिरि
आईएनएस रणविजय और
आईएनएस मुंबई शामिल है।
लांबा पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन ऑफिसर और दक्षिणी एवं पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का काम भी कर चुके हैं।
उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका