Ad

अफोर्डेबल केयर एक्ट से साड़े आठ मिलियन अमेरिकन्स को स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से रिफंड का सुखद अनुभव

अफोर्डेबल केयर एक्ट के लागू होने से मिलियंस अमेरिकन्स को रिफंड का सुखद अनुभव
वहनयोग्य केयर एक्ट [Affordable Care Act,] के लागू होने से अमेरिका में इस वर्ष ८.५ मिलियन उपभोक्ताओं को उनकी हेल्थ इन्शुरन्स कंपनियों[ health insurance companies ] द्वारा रिफंड दिया जाएगा | इस अफोर्डेबल केयर एक्ट के अनुसार अगर स्वास्थ्य बीमा कंपनी अपने उपभोक्ता के स्वास्थ्य पर उनके प्रीमियम का ८०% खर्च नहीं करती तो ऐसे कंपनियों द्वारा अपने उपभोक्ताओं को कुछ रिफंड दिया जाना आवश्यक है|
प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने व्हाईट हाउस के ईस्ट रूम में बताया कि बीते वर्ष मिलियंस अमेरिकंस ने जब अपनी बीमे कंपनियों से प्राप्त पत्र को खोला तो उसमे डराने वाले किश्त बिल के बजाय आश्चर्यजनक सुख प्रदान करने वाले रिफंड के चेक मिले | उन्होंने बताया कि २०१२ में ५० राज्यों में १३ मिलियन रिबटेस आई|इस वर्ष भी साड़े आठ मिलियन रिबटेस आ रही हैं| यह रिबटेस लगभग १०० डॉलर्स की होगी|ओबामा ने कहा कि अफोर्डेबल केयर एक्ट का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को उत्तरदाई बनाना और उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सेवाए सुनिश्चित कराना है |
व्हाईट हाउस की एक ब्लॉगर मगन स्लैक[ Megan Slack ] ने भी अपने ब्लॉग के माध्यम से रिफंड पाने वाली एक ऎसी ही महिला की प्रतिक्रया व्यक्त की है| मेरीलैंड की मॉर्गन को जब उनकी स्वास्थ्य बीमा कंपनी से पहली बार रिफंड का चेक मिला तो मॉर्गन ने कहा कि अब लग रहा है कि किसी को उनके डॉलर्स के प्रति जिम्मेदार बनाया गया है|
courtsey
WhiteHouse