Ad

Tag: courtsey WhiteHouse

समर मेलबैग में इमीग्रेशन+मिडिल क्लास इकोनोमी+महंगाई आदि से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए

[अमेरिका] समर मेलबैग में इमीग्रेशन+मिडिल क्लास इकोनोमी+महंगाई आदि से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए|
वेस्ट विङ्ग में लीक से हट कर वेस्ट विंग वीक या . समर मेलबैग मनाया गया|इसमें अनेको प्रश्नों और समस्यायों को उठाया गया जिनका उत्तर भी दिया गया| चयनित प्रश्नों में अधिकतर ओबामा केयर से सम्बंधित थे| प्रश्न कर्ताओं ने इमीग्रेशन+मिडिल क्लास इकोनोमी+महंगाई+से सम्बंधित सवाल उठाये|इनके उत्तर में दोहराया गया कि प्रेजिडेंट ओबामा इमीग्रेशन और मिडिल क्लास के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार कांग्रेस पर दबाब बना रहे हैं| एक नागरिक ने शहद के व्हाईट हॉउस में प्रयोग पर भी रोचक जानकारी दी|
भविष्य में भी १६०० पेनसिलवेनिया आवेनुए [ 1600 Pennsylvania Avenue. ]. कि गतिविधिओं के विषय में जानकारी उपलब्ध करने का आश्वासन दिया गया|
courtesy White house

अफोर्डेबल केयर एक्ट से साड़े आठ मिलियन अमेरिकन्स को स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से रिफंड का सुखद अनुभव

अफोर्डेबल केयर एक्ट के लागू होने से मिलियंस अमेरिकन्स को रिफंड का सुखद अनुभव
वहनयोग्य केयर एक्ट [Affordable Care Act,] के लागू होने से अमेरिका में इस वर्ष ८.५ मिलियन उपभोक्ताओं को उनकी हेल्थ इन्शुरन्स कंपनियों[ health insurance companies ] द्वारा रिफंड दिया जाएगा | इस अफोर्डेबल केयर एक्ट के अनुसार अगर स्वास्थ्य बीमा कंपनी अपने उपभोक्ता के स्वास्थ्य पर उनके प्रीमियम का ८०% खर्च नहीं करती तो ऐसे कंपनियों द्वारा अपने उपभोक्ताओं को कुछ रिफंड दिया जाना आवश्यक है|
प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने व्हाईट हाउस के ईस्ट रूम में बताया कि बीते वर्ष मिलियंस अमेरिकंस ने जब अपनी बीमे कंपनियों से प्राप्त पत्र को खोला तो उसमे डराने वाले किश्त बिल के बजाय आश्चर्यजनक सुख प्रदान करने वाले रिफंड के चेक मिले | उन्होंने बताया कि २०१२ में ५० राज्यों में १३ मिलियन रिबटेस आई|इस वर्ष भी साड़े आठ मिलियन रिबटेस आ रही हैं| यह रिबटेस लगभग १०० डॉलर्स की होगी|ओबामा ने कहा कि अफोर्डेबल केयर एक्ट का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को उत्तरदाई बनाना और उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सेवाए सुनिश्चित कराना है |
व्हाईट हाउस की एक ब्लॉगर मगन स्लैक[ Megan Slack ] ने भी अपने ब्लॉग के माध्यम से रिफंड पाने वाली एक ऎसी ही महिला की प्रतिक्रया व्यक्त की है| मेरीलैंड की मॉर्गन को जब उनकी स्वास्थ्य बीमा कंपनी से पहली बार रिफंड का चेक मिला तो मॉर्गन ने कहा कि अब लग रहा है कि किसी को उनके डॉलर्स के प्रति जिम्मेदार बनाया गया है|
courtsey
WhiteHouse